{"_id":"51969c48-7b1f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"hero-motocorp-employees-on-one-day-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो मोटो कॉर्प के कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
हीरो मोटो कॉर्प के कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटो कॉर्प प्रबंधन द्वारा मंगलवार की बैठक में दिलचस्पी नहीं दिखाने से नाराज कंपनी के कर्मचारी यूनियन नेताओं ने बृहस्पतिवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इस दिन कंपनी के करीब 6,700 कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इसके कारण करीब 7000 बाइकों का उत्पादन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
एक दिन की हड़ताल से कंपनी को करीब चार करोड़ का नुकसान होने का अनुमान किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले सात महीने से हीरो मोटो कॉर्प कर्मचारी यूनियन व प्रबंधन के बीच तनाव चल रहा है। यूनियन वेतन बढ़ाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इस मसले का हल निकालने के लिए मंगलवार की दोपहर श्रमिक यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक होनी थी।
विज्ञापन
यूनियन नेताओं का आरोप है कि एक घंटे इंतजार के बाद भी प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं आया। इसके चलते उन्होंने बृहस्पतिवार को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। कंपनी में 1213 स्थाई और करीब 4,500 अस्थाई कर्मचारी हैं। यूनियन का दावा है कि सभी उस दिन काम का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान सारे प्लांट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
कंपनी के गुड़गांव के सेक्टर-37 स्थित प्लांट में करीब आधा दर्जन मॉडल की बाइकों का उत्पादन होता है। यूनियन के प्रधान कमलप्रीत ने कहा कि ट्रेड यूनियनों का उनकी हड़ताल को समर्थन रहेगा। इस संबंध में यूनियन ने प्रबंधन को सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि वेतन के मसले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच करीब 10 बार बैठकें हो चुकी हैं। श्रम विभाग भी इस मामले में अपने स्तर से पहल कर चुका है।