फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero and Magneti Marelli join hands

होंडा के बाद हीरो की नई साथी ये इटैलियन कंपनी

Wed, 04 Dec 2013 07:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
Hero and Magneti Marelli join hands

बाइक की बिक्री के मामले में हीरो मोटोकार्प का कोई मुकाबला नहीं है। मोटोकार्प बिक्री के लिहाज से देश की सबसे बड़ी बाइक कंपनी है।

विज्ञापन


हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने इटली की कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी मैगनेटी मैरेली एसपीए के साथ जॉइंट वेंचर बनाने की घोषाण किया है।

इस नए जॉइंट वेंचर को एचएमसी-एमएम ऑटो लिमिटेड (HMC-MM Auto Ltd) के नाम से जाना जाएगा। होंडा से दो साल पहले अलग होने के बाद हीरो का ये पहला जॉइंट वेंचर है।

देश में सिर्फ सलमान खान के पास है ये बाइक

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प के पास इस नए जॉइंट वेंचर में 60 फीसदी जबकि बाकी का 40 फीसदी हिस्सा मैगनेटी मैरेली के पास होगा।

शुरुआती तीन सालों में 85 लाख डॉलर की रकम लगाई जाएगी। अगले 10 सालों में करीब 2 करोड़ 70 लाख डॉलर का निवेश रहने का अनुमान है।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि यह वेंचर इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। इससे भारतीय कंपनी को अपनी बाइक्स और स्कूटर की माइलेज सुधारने में मदद मिलेगी। भविष्य में लागू होने वाले एमिशन नॉर्म्स के पालन में भी कंपनी को इससे सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, 5.75-20 लाख रुपए की ट्रायम्फ 10 नई बाइक्स


एचएमसी-एमएम ऑटो लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन (ईएफआई) सिस्टम बनाने में मदद करेगी।
इससे हीरो बाइक के इंजन अलग-अलग मौसमों, एनवायरमेंटल रेगुलेशंस और फ्यूल के अनुसार बेहतर काम कर सकेंगे। इस तकनीक में ट्रैक्शन और स्लिप कंट्रोल, मल्टी मैप, मल्टी फ्यूल मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी होंगी।

इस जॉइंट वेंचर के जरिए बाइक इंजन से जुड़ी तकनीक हासिल होगी और इस तरह बाहरी वेंडर्स पर कंपनी की निर्भरता कम होगी। कंपनी फिलहाल इस समय ईएफआई (इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन) अपनी पुरानी जेवी पार्टनर होंडा से लेती है। ये ईएफआई इसकी करिज्मा और 125 सीसी की ग्लैमर एफआई बाइक्स में लगे हैं।

रॉयल एनफील्ड ने दो साल बाद लॉन्च की दमदार बाइक


मैगनेटी मैरेली ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए एडवांस्ड सिस्टम्स और कंपोनेंट्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसका कामकाज लगभग पूरे विश्व में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed