{"_id":"9769633afe63efb7ec7281c4beef341b","slug":"herley-davidson-most-affordable-bike-launched-at-rs-4-1-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 मार्च को हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
1 मार्च को हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ले डेविडसन बाइक की चाह ज्यादातर बाइकर्स रखते हैं लेकिन लग्जरी कार से भी मंहगी हार्ले डेविडसन की बाइक पर फर्राटे भरने का सपना ही बनाकर रह जाता है।
विज्ञापन
लेकिन अगर आपने इस चाहत को पूरा करने का मन बना ही लिया है, तो यह चाहत अब आसानी से पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
निसान की ये शानदार कार 11 हजार रुपए में घर लाएं
जी हां, क्योंकि भारत में सबसे सस्ती हार्ले डेविडसन की शानदार बाइक लॉन्च हो चुकी है। हार्ले डेविडसन ने बहु-प्रतीक्षित और सस्ता माडल स्ट्रीट 750 जिसकी कीमत 4.1 लाख रुपए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
अगर आपके पास हैं ये गैजेट्स तो टैंशन लेने का नहीं
हार्ले डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने 12वें ऑटो एक्सपो में कहा, 'नई स्ट्रीट 750 की कीमत दिल्ली में 4.1 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। स्ट्रीट 750 से उन लोगों के लिए भी विकल्प खुला है जो मोटरसाइकिल चलाना पसंद करते हैं। इससे हार्ले डेविडसन की पहुंच नई युवा पीढ़ी तक होगी।'4000mAh बैटरी पावर का दमदार स्मार्टफोन
नई मोटरसाइकिल की बुकिंग 1 मार्च से शुरू होगी और यह कंपनी के देश भर में 13 शोरूम में उपलब्ध होगी। कंपनी भारत में 13 मॉडल बेच रही है और स्ट्रीट 750 सबसे सस्ता मॉडल है। हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिलों की कीमत 4.1 लाख रुपए से लेकर 29 लाख रुपए तक है।इस नई मोटरसाइकिल को हरियाणा के बावल संयंत्र में एसेंबल किया गया है, कंपनी ने इसमें 750 सीसी क्षमता का 13.1 लीटर इंजन इस्तेमाल किया है।
इस माडल को बावल संयंत्र में तैयार किया जाएगा और चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों निर्यात किया जाएगा।