फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   camera security, spy gadgets

अगर आपके पास हैं ये गैजेट्स तो टेंशन लेने का नहीं

Mon, 17 Feb 2014 12:48 PM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
camera security, spy gadgets

घर के डोर-मैट से भ्ाला कोई क्या उम्मीद कर सकता है! लेकिन प्रेशर डोर-मैट थोड़ा अलग है। इसकी खूबियों के बारे में सुनेंगे, तो आप भी हैरान रह जाएंगे। यह एक स्मार्ट मैट की तरह काम करता है। हालांकि देखने में यह सामान्य डोर-मैट की तरह ही है, लेकिन जब कोई आपकी अनुपस्थिति में इस मैट पर पैर रखता है, यह आपके मोबाइल पर मैसेज भेजता है।

विज्ञापन


यह डोर-मैट उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जो अपने घर को अतिरिक्त सुरक्षा देना चाहते हैं या अपने घर को लॉक करना भूल जाते हैं। लेकिन उन्हे यह जानने की हमेशा उत्सुकता रहती है कि उनकी अनुपस्थिति में उनके घर में कौन आया था।
विज्ञापन

बार्किंग डॉग अलार्म

camera security, spy gadgets

यह एक तरह का सेंसर अलार्म है, जो दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों से जुड़ा होतो है। इसे इलेक्ट्रॉनिक वॉचडॉग भी कहते हैं। अगर कोई अवांछित व्यक्ति आपके घर में घुसने की कोशिश करता है तो इसका सेंसर उसे तुरंत पकड़ लेता है और अलार्म से खूंखार कुत्ते के भौंकने की आवाज निकलनी शुरू हो जाती है।

यह आवाज इतनी साफ होती है कि इससे असली कुत्ते के भौंकने का अहसास होता है। चोरों को कुत्ते वैसे भी पसंद नहीं होते। इस अलार्म की आवाज को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह चौबीसों घंटे आपके घर की रक्षा कर सकता है।

डोर फोन

camera security, spy gadgets

इस फोन के जरिए के आप बिना दरवाज़ा खोले देख सकते हैं कि आपके दरवाज़े के बाहर कौन खड़ा है। बिना दरवाजा खोले घर के बाहर की गतिविधियों का भी पता चल जाता है।

यह उपकरण घर के भीतर मौजूद मॉनिटर पर वीडियो-ऑडियो के साथ दरवाजे पर मौजूद व्यक्ति के आने का समय और तारीख भी रिकॉर्ड करता है। अगर आप दरवाजा नहीं खोलना चाहते तो इसमें लगे स्पीकर में घर के अंदर से ही बाहर के व्यक्ति को अपना संदेश दे सकते हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा

camera security, spy gadgets

घर हो, दफ्तर, सड़क या फिर बाजार; हर जगह सीसीटीवी कैमरा आज कहीं भी आसानी से मिल जाता है।  घर की सुरक्षा में इनकी सबसे अहम जिम्मेदारी होती है। सीसीटीवी कैमरा के ज़रिए न केवल हम घर के अंदर और बाहर क्या हो रहा है यह देख सकते हैं, बल्कि उसकी रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

सीसीटीवी कैमरे के जरिए आप अपने घर के किसी एक हिस्से में बैठकर पूरे घर पर नजर रख सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी अनुपस्थिति में घर में जो भी घटनाएं हुई उनको रिकॉर्डिंग के जरिए बाद में कभी भी देखा जा सकता है। सीसीटीवी कैमरे को आप अपने कंप्यूटर या टीवी से सीधे जोड़ सकते हैं। बाजार में आपको सीसीटीवी कैमरे दो हजार से 45 हजार रुपये की क़ीमत में मिल जाएंगे। तो फिर देर किस बात की, स्मार्ट सिक्योरिटी के लिए तैयार हो जाएं।

साइरन वाला ताला

camera security, spy gadgets

यह ताला देखने में तो आम ताले की तरह ही होता है लेकिन इसमें एक खास बात होती है वो है इसकी सायरन जैसी आवाज। अगर कोई इस ताले को छेड़ता, तोड़ता या जबर्दस्ती खोलने की कोशिश करता है तो इसका अलार्म बजने लगता है। इसमें से 100 डेसीबल तक की आवाज निकलती है, जो काफी दूर तक सुनी जा सकती है।

इसके अलावा इस ताले की बॉडी खास मेटल से तैयार की जाती है।  इस ताले को बनाने में स्टील और जिंक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसे आसानी से तोड़ा भी नहीं जा सकता। इस ताले का इस्तेमाल आप घर के किसी भी दरवाजे में कर सकते हैं।

नाइट विजन वाईफाई कैमरा

camera security, spy gadgets

यह कैमरा न केवल आपके घर की निगरानी करता है बल्कि आप घर से दूर हों तो भी इस कैमरे की मदद से आप अपने घर से जुड़े रह सकते हैं। इस कैमरे को इंटरनेट से जोड़कर आप हजारों किलोमीटर दूर से भी अपने घर पर नजर रख सकते हैं।

वाईफाई होने से यह इंटरनेट से बिना वायर के कनेक्ट हो जाता है और नाइट विजन कैमरा होने के कारण रात के अंधेरे में भी इसके ज़रिए साफ देखा जा सकता है।

डोर जैमर

camera security, spy gadgets

अगर आप अपनी जिंदगी में प्राइवेसी चाहते हैं, तो डोर जैमर आपके लिए है। वक्त-बेवक्त अनचाहे और अनजाने लोगों को घर में घुसने से रोकता है। डोर जैमर एक खास तरह की पोर्टेबल डिवाइस है। अगर कहीं जा रहे हैं, तो बैग में डाल कर इसे साथ ले जा सकते हैं। अपनी तरह का एक यूनिक कॉन्सेप्ट है। इस जैमर को दरवाजे के नीचे लगाया जाता है।

इसे लगाने के बाद कोई कितनी भी कोशिश कर ले आपका दरवाजा नहीं खोल सकता। यह एक तरह से डोर स्टॉपर की तरह काम करता है। डोर जैमर अधिकतर दरवाजों में आसानी से फिट हो जाते हैं। यह उन लोगों के लिए कारगार उपकरण हैं, जो प्राइवेसी चाहते हैं या जिन्हे अपने घर में किसी दूसरे के घुसने का हर समय अंदेशा रहता है।

की लैस डोर

camera security, spy gadgets

अगर आपके दरवाजे में ताला ही न हो तो कोई उसे खोलेगा कैसे? जब आप ही यह बात सुनकर चकरा रहे हैं तो चोरों को इसमें खासी दिक्कत होगी। की-लैस एंट्री उपकरण बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हे दरवाजे में फिट किया जाता है।

इसके साथ आपको एक कोड दिया जाता है, जिसे आप बाद में बदल सकते हैं। कोड से दरवाजा खुलता है। अगर आप ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप फिंगर प्रिंट के लैस एंट्री प्रोडक्ट भी खरीद सकते हैं, जो केवल आपके फिंगर प्रिंट से ही खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed