फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   harley davidson three bikes will assemble in india

भारत में तैयार होंगी हर्ले डेविडसन की 3 बाइक

Tue, 05 Mar 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 05 Mar 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
harley davidson three bikes will assemble in india

दमदार बाइक बनाने वाली अग्रणी कंपनी हर्ले डेविडसन ने देश में अपने कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इसमें तीन और मॉडल शामिल किए हैं। यह तीनों मॉडल द फैट बॉय, हेरिटेज साफ्टेल क्लासिक और फैट बॉय स्पेशल हैं।

विज्ञापन


पहले इन तीनों मॉडल्स को पूरी तरह आयातित (सीबीयू-कंप्लीटली बिल्ट यूटिलिटी) किया जाता था। अब कंपनी इनकी हरियाणा के बावल स्थित संयंत्र में असेंबलिंग की जाएगी। इसके साथ ही तीन और बाइकों के साथ हर्ले डेविडसन की देश में असेंबल होने वाले मोटरसाइकिलों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी।
विज्ञापन


हर्ले डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने बताया कि हम देश में अपने सीकेडी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं। इसी के तहत इसमें तीन और मोटरसाइकिलों द फैट बॉय, हेरिटेज साफ्टेल क्लासिक और फैट बॉय स्पेशल को शामिल किया गया है। इनकी राजधानी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 14.9 लाख से 16.25 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed