यूपी वालों को हार्ले डेविडसन की सौगात, मिलेंगे बाइक के 12 मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की मशहूर बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी पहली स्वतंत्र डीलरशिप उत्तर प्रदेश में शुरू की है। कंपनी ने लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में यूनाइटेड हार्ले डेविडसन डीलरशिप खुली है। इस नई स्वतंत्र डीलरशिप सहित देश भर में कंपनी की डीलरशिप की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
अपनी बिक्री की रणनीति के साथ 2010 में भारत में कदम रखने वाली हार्ले डेविडसन को इसके अपने अलग सेगमेंट ग्राहकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। पिछले 5 साल में कंपनी 8000 मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में बेच चुकी है।
कंपनी के अनुसार लखनऊ की यूनाइटेड हार्ले डेविडसन डीलरशिप पर कंपनी 12 मॉडल प्रदर्शित करेगी। इस शोरूम पर सबसे सस्ता मॉडल स्ट्रीट 750 होगा। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 4.4 लाख रुपए है। इसके अलावा यहां पर कस्टमाइज्ड बाइक के लिए एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी।
सबसे सस्ती हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 749सीसी लिक्वड कूल्ड, रेजल्यूशन एक्स, वी ट्विन इंजन के साथ काम करती है। ये 4000 आरपीएम पर 60एनएम अधिकतम टार्क डीलिवर करती है।
इस मोटरसाइकिल को हरियाणा के बावल संयंत्र में एसेंबल किया गया है, कंपनी ने इसमें 750 सीसी क्षमता का 13.1 लीटर इंजन इस्तेमाल किया है। इस माडल को बावल संयंत्र में तैयार किया जाएगा और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों निर्यात किया जाएगा।