फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Harley-Davidson Fat Boy and Heritage Softail Classic Price Slashed

Harley-Davidson ने 2.5 लाख तक घटाई अपनी बाइकों की कीमत, जानिए अब कितने में मिलेंगी

Sun, 10 Sep 2017 10:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 10 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Harley-Davidson Fat Boy and Heritage Softail Classic Price Slashed
हार्ले डेविडसन फैट बॉय की कीमत पहले 17.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी
अमेरि‍का की कल्ट बाइक बनाने वाली कंपनी हार्ले डेवि‍डसन ने अपनी दो मोटरसाइकिल के दाम में भारी कटौती की है। कंपनी ने 2.5 लाख रुपए तक कीमत घटा दी है। ये दो बाइक Fat Boy और Heritage Softail Classic हैं। हार्ले डेविडसन फैट बॉय की कीमत पहले 17.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी, जो अब घटकर 14.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है। इस तरह इस मॉडल पर 2.02 लाख रुपए कम किए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: 1 हजार रुपए महीना देकर आपकी हो जाएगी TVS Sport बाइक, 95kmpl का देगी माइलेज
विज्ञापन


इसके अलावा हार्ले डेविडसन हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक की कीमत पहले 18.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी जो अब कम होकर 15.99 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है। कंपनी ने इस मॉडल पर 2.51 लाख रुपए कम किए हैं। हार्ले डेविडसन इंडिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कीमत में की गई कटौती साल 2017 के मॉडल पर लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन Fat Boy के फीचर्स

Harley-Davidson Fat Boy and Heritage Softail Classic Price Slashed
Harley Davidson Fat Boy
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 1,690 सीसी का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 65 bhp की पावर और 125 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। कंपनी के मताबिक यह बाइक 18.00 Kmpl का माइलेज देती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, फ्यूल वार्निंग और बैटरी इंडिकेटर, इंजन किल स्विच, क्लॉक और पास लाइट दी गई है।

हार्ले डेविडसन Heritage Softail क्लासिक के फीचर्स

Harley-Davidson Fat Boy and Heritage Softail Classic Price Slashed
harley davidson Heritage Softail Classic
हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक के का इंजन भी फैट बॉय जैसा ही है। इसमें भी 1690 सीसी का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 65 bhp की पावर और 124 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। कंपनी के मताबिक यह बाइक 18.00 Kmpl का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed