वेस्पा एलएक्स 125 पर एक्सटेंडिड वारंटी ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो इंडिया ऑटोमेटिक स्कूटर वेस्पा Lx 125 पर देश में पहले से ज्यादा वारंटी का ऑफर दे रही है। एक्सटेंडिड वारंटी स्कीम वेस्पा के मौजूदा और नए सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। वेस्पा Lx 125 को भारतीय बाजार में लांच हुए दो साल से कम का समय हुआ है।
कंपनी की तरफ से पेश की गई वारंटी स्कीम के तहत मौजूदा ग्राहक यदि एक्सटेंडिड वारंटी लेना चाहते हैं तो इसे वह अतिरिक्त भुगतान करके ले सकते हैं। वहीं, वेस्पा Lx 125 के नए ग्राहक इसे खरीदते समय एक्सटेंडिड वारंटी का ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं। पियाजियो इंडिया ने एक्सटेंडिड वारंटी के दो पैकेज पेश किए हैं।
कंपनी की तरफ से पहले पैकेज में 1 साल/12,000 किमी. और दूसरे पैकेज में 2 साल/24,000 किमी. की वारंटी दी जा रही है। एक्सटेंडिड वारंटी के पहले पैकेज यानी 1 साल/12,000 किमी. वाले ऑप्शन को मौजूदा कस्टमर 480 रुपये और नए ग्राहक 400 रुपये अतिरिक्त देकर खरीद सकते हैं। वहीं 2 साल/24,000 किमी. की वारंटी वाले ऑप्शन को मौजूदा ग्राहक 625 रुपये और नए कस्टमर 550 रुपये अदा करके ले सकते हैं।
वेस्पा के इस स्कूटर में 125 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन प्रयोग किया गया है। इसके दमदार इंजन की 10.06 bhp की क्षमता और 10.6 Nm टॉर्क है। वेस्पा के इस मॉडल में 8 लीटर की क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है। इसके फ्रंट में कोएल स्प्रिंग के साथ आर्म सस्पेंसन का प्रयोग किया गया है, जो खराब सड़क पर भी आरामदेह सफर प्रदान करता है।