फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   ducati scrambler launched today with 1100 cc engine

आ गई है 11 लाख की डुकाटी स्क्रैम्बलर,1100 सीसी इंजन की इस बाइक में जाने क्या है ऐसा

Tue, 28 Aug 2018 09:34 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
ducati scrambler launched today with 1100 cc engine
duccati scrambler 1100

इटेलियन बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में स्क्रैम्बलर 1100 को अपग्रेड कर इसके तीन वेरिएंट लांच किये हैं। कंपनी ने इसमें नया 1,079सीसी  L-twin इंजन दिया है जो मॉन्स्टर 1100 से लिया गया है। यह 7,600आरपीएम पर 85बीएचपी की पॉवर और 4,750आरपीएम पर 88एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

विज्ञापन


इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन और राइड-बाय-वायर फीचर दिया गया है। डुकाटी की बाइक एबीएस, कॉर्निंग एबीएस और फोर-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से लैस है। इसके अलावा बाइक में राइड-बाई-वायर थ्रोटल फीचर्स के तौर पर तीन राइडिंग मोड्स - एक्टिव, जर्नी और सिटी दिए गए हैं।

विज्ञापन

ducati scrambler launched today with 1100 cc engine
duccati scrambler 1100

स्क्रैम्बलर 1100 कंपनी की पिछली बाइक स्क्रैम्बलर 800 के मुकाबले ज्यादा बड़ी दिखती है। इसमें ट्विन अंडरसीट एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इसका डिजाइन टिपिकल नॉन रेट्रो है। इसमें ‘X’ पैटर्न हेडलाइट दी गई है। बाइक में नया स्टील ट्रेलिस फ्रेम है, जो ऐल्युमिनियम डबल साइडेड स्विंगआर्म से लैस है। इसमें 10 स्पोक अलॉय व्हील्ज़ हैं। फ्रंट वील 18 इंच का है और रियर व्हील 17 इंच का है।

कंपनी ने स्टैंडर्ड डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 की कीमत 10.91 लाख रुपये,तो स्क्रैम्बलर 1100 स्पेशल की कीमत 11.12 लाख रुपये और स्क्रैम्बलर 1100 स्पोर्ट की कीमत 11.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed