{"_id":"5a12ad4e4f1c1b65548be623","slug":"dsk-benelli-leoncino-scrambler-seen-testing-to-launch-in-india-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत आने वाली है ये दमदार इंजन और शानदार लुक वाली बाइक, टेस्टिंग के दौरान दिखी","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
भारत आने वाली है ये दमदार इंजन और शानदार लुक वाली बाइक, टेस्टिंग के दौरान दिखी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
Benelli Leoncino Scrambler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी डीएसके-बेनेली जल्द ही भारत में नई बाइक Lenocino scrambler लॉन्च करने जा रही है। पहले खबरें आई थी कि इस बाइक की लॉन्चिंग नवंबर 2017 में कर दी जाएगी, हालांकि नवंबर खत्म होने की ओर है। अब नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस बाइक को भारत में जनवरी या फरवरी में ऑटो एक्सपो 2018 से पहले लॉन्च कर देगी।
पढ़ें: टेस्ला ने लॉन्च किया ऐसा इलेक्ट्रिक ट्रक, आधे घंटे की चार्जिंग में चलेगा 400 किमी.
कंपनी ने हाल ही में इस मॉडल को इटली के मिलान में हुए EICMA 2017 मोटर शो में पेश किया था। इसके बाद इस बाइक को पहली बार भारत में टेस्ट करते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: टेस्ला ने लॉन्च किया ऐसा इलेक्ट्रिक ट्रक, आधे घंटे की चार्जिंग में चलेगा 400 किमी.
विज्ञापन
कंपनी ने हाल ही में इस मॉडल को इटली के मिलान में हुए EICMA 2017 मोटर शो में पेश किया था। इसके बाद इस बाइक को पहली बार भारत में टेस्ट करते देखा गया है।
विज्ञापन
बाइक का इंजन और फीचर्स
Benelli Leoncino Scrambler
इंजन की बात करें तो बेनेली लियोनसिनो में 499 सीसी का ट्विन सिलिंडर इंजन दिया होगा जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। बाइक 47.6 बीएचपी की पावर और 45 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। डिजाइन के लिहाज से यह टिपिकल रेट्रो स्टाइल बाइक होगी। बाइक में यू शेप एलईडी डीआरएल दी गई है। बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए होंगे। इस बाइक की कीमत 4 लाख रुपए तक हो सकती है और इसका सीधा मुकाबला डुकाटी Scrambler से रहेगा।