फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Bajaj Pulsar RS200 review

युवाओं के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाली है पल्सर आरएस 200

Sat, 05 Mar 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar RS200 review

रफ्तार पसंद युवाओं के लिए बजाज ऑटो ने एक और मोटरसाइकिल पल्सर आरएस (रेस स्पोर्ट्स) 200 को बाजार में उतारा है। यह बाइक हर प्रकार से युवाओं के दिलोदिमाग पर छा जाने वाली है।

विज्ञापन


चाहे इसकी शानदार लुक हो या मजबूत फिनिशिंग या फिर इसकी तेज रफ्तार, सब कुछ इसे अन्य बाइकों से अलग करती है। अभी बाजार में इसे दो रंग पीला व लाल में पेश किया गया है।
विज्ञापन


दोनों ही रंग युवाओं को पसंद है और सड़क पर ये रंग लोगों के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। दिल्ली में आरएस 200 एबीएस की कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स शो रूम) तय की गई है तो नॉन एबीएस की 1.18 लाख रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिक्विड कूलिंग सिस्टम है खास

Bajaj Pulsar RS200 review

इंजन और प्रदर्शन के लिहाज से भी यह बजाज की सबसे बेहतरीन बाइक है। इसका ट्रिपल स्पार्क 4 वाल्व डीटीएसआई इंजन फ्यूल इंजेक्शन और लिक्विड कूलिंग सिस्टम इसे अन्य बाइक से जुदा करती है।

इस अल्टीमेट 200 सीसी मशीन में न्यू फायरिंग, फ्यूल इंजेक्शन, एबीएस यूनिट, न्यू एक्जॉस्ट, अलग तरह का टेल लैम्प पल्सर के प्रदर्शन को बेहतरीन बनाते हैं और 141 किलोमीटर प्रति घंटे की जबरदस्त स्पीड 11,000 आरपीएम पर 24.5 पीएस पावर के साथ देता है।

नई पल्सर अपनी पूर्ववर्ती बाइक्स के मुकाबले काफी परिपक्व लुक और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आई है। इसकी सवारी और हैंडलिंग ज्यादा मजबूत और आरामदायक है। इसका एबीएस फीचर फ्रंट और रियर व्हील के बीच उत्तम संतुलन बनाए रखता है और अल्टीमेट सुरक्षा मुहैया कराता है।

स्पोर्टी और नुकीला है लुक

Bajaj Pulsar RS200 review

पल्सर आरएस 200 उस पसंदीदा सुपर स्पोर्ट्स बाइक की डिजाइन, फिटिंग और फिनिशिंग को प्रदर्शित करती है, जिसकी सवारी करना भारतीय युवा पसंद करेंगे। पल्सर आरएस 200 दिखने में बहुत ही आकर्षक है।

यह दिखने में स्पोर्टी और नोकदार है। पूरी तरह से बेहतरीन यह वर्जंन बाइक को ज्यादा परिपक्व पल्सर बनाती है और निश्चित रूप से इसे नई पीढ़ी की स्पोर्ट्स बाइक का लुक देता है। बाइक के ट्विन प्रोजेक्टर हेड लैंप्स शानदार दिखते हैं और कम या ज्यादा रोशनी में देखने के लिए शक्तिशाली हैं।

न्यू फीचर्स

Bajaj Pulsar RS200 review

•न्यू फायरिंग, फ्यूल इंजेक्शन, एबीएस यूनिट न्यू एक्जॉस्ट, अलग तरह का टेल लैम्प पल्सर के प्रदर्शन को बनाते हैं बेहतरीन

•एबीएस फीचर फ्रंट और रियर व्हील के बीच उत्तम संतुलन बनाए रखता है और मुहैया कराता है अल्टीमेट सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed