फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   bajaj ninja new version

बजाज ने उतारा निंजा का नया वर्जन

Tue, 14 Aug 2012 04:01 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 04:01 PM IST
विज्ञापन
bajaj ninja new version

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने देश में अपनी पार्टनर कंपनी कावासाकी की शानदार स्पोर्ट्स बाइक ‘कावासाकी निंजा- 650’ का एडवांस वर्जन लांच किया है। कंपनी ने जून 2011 में निंजा का पहला वर्जन पेश किया था। नई बाइक को बेहद आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता के साथ बाजार में पेश किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में हेवी सीसी वाली स्पोर्ट बाइकों की मांग में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि वाहन निर्माता कंपनियां भी ज्यादा क्षमता वाली स्पोर्ट बाइक लांच कर रही हैं। नई निंजा में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर शार्पर लुक, एडजेस्टेबल विंड स्क्रीन वाइजर, नये इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्जॉस्ट, बेहतरीन फ्यूल टैंक और स्पलीट का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


कंपनी को उम्मीद है कि नई निंजा भी पहले मॉडल की तरह देश में शानदार प्रदर्शन करेगी। निंजा में कंपनी ने 649 सीसी क्षमता वाले 8 वॉल्व डीआईओएचसी इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 72 पीएस की शानदार शक्ति प्रदान करता है। रफ्तार के मायने में भी बाइक से कोई समझौता नहीं किया गया है। नई निंजा 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सड़क पर फर्राटा भरने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई निंजा का पिक-अप भी जबरदस्त है। यह बाइक महज 3.1 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बजाज ऑटो (प्रो बाइकिंग) के उपाध्यक्ष अमित नंदी ने बताया कि इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। डिलीवरी तीन से चार सप्ताह यानी मिड सितंबर में कर दी जाएगी। दिल्ली बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रुपये (एक्सशोरुम) तय की है।
(cardekho.com)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed