{"_id":"61893bbc-87d9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bajaj-launches-100cc-new-bike-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज ने पेश की ज्यादा माइलेज वाली नई बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज ने पेश की ज्यादा माइलेज वाली नई बाइक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो ने 100 सीसी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हुए नई एडवांस बजाज डिस्कवर 100टी बाजार में उतारी है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100टी को अधिक दमदार और फ्यूल एफिशिएंट बनाया गया है। बजाज की नई A3 सेगमेंट की यह बाइक 125cc क्षमता और 100cc का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
नई मोटरसाइकिल का A3 सेगमेंट में सीधा मुकाबला होंडा की ड्रीम युगा और हीरो मोटोकार्प की पैशन प्रो के साथ है। बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट (मोटरसाइकिल) के. श्रीनिवास ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती 100cc सेग्मेंट में एक ऐसी बाइक तैयार करने की थी, जो अपने सेग्मेंट में फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ सबसे पावरफुल भी हो। बजाज की नई डिस्कवर 100टी को इसी तरह विकसित किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनिवास ने बताया कि नई बाइक अपने सेग्मेंट में अधिक दमदार, स्टाइलिश और बेहतर फीचर्स वाली मोटरसाइकिल है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 50,500 रुपये रखी गई है। डिस्कवर 100टी में एडवांस 4 वेल्यू डीटीएसआई इंजन है, जो 100 cc की अन्य मोटरसाइकिलों की तुलना में 30 फीसदी अधिक पावर देता है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100टी 87.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन