फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   bajaj auto make sales record october

बजाज ऑटो ने बाइक की बिक्री का रिकार्ड बनाया

Sat, 03 Nov 2012 12:22 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2012 12:22 PM IST
विज्ञापन
bajaj auto make sales record october

दुपहिया बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी बजाज ऑटो ने इस वर्ष अक्तूबर में कुल मिलाकर 4,11,502 वाहनों की बिक्री की, जो कंपनी के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा रिकार्ड है। इस अवधि में कंपनी ने 3,61,186 मोटरसाइकिल बेची जो एक रिकॉर्ड है। बीते साल की इस अवधि में कंपनी ने 3,51,083 मोटरसाइकिलें बेची थी।

विज्ञापन


कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले वर्ष अक्तूबर में उसने 3,95,274 वाहन बेचे थे जिसकी तुलना में अक्तूबर 2012 में वाहनों की बिक्री में चार फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान कंपनी के निर्यात में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह आंकड़ा 1,31,948 की तुलना में 1,26,091 रहा। अक्तूबर में मोटरसाइकिलों की बिक्री में तीन फीसदी बढ़ोतरी हुई जबकि व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed