{"_id":"db0f75d8600b6a19c4b94c6e746d3f0e","slug":"2014-bajaj-discover-125-launched-at-rs-46-699","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज ने उतारी किफायती कीमत में नई डिस्कवर","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज ने उतारी किफायती कीमत में नई डिस्कवर
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
ऑटो टू व्हीलर कंपनी बजाज ने अपने डिस्कवर ब्रांड के तहत नई बाइक भारतीय बाजार में उतारी है।
विज्ञापन
पुणे स्थिति टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी डिस्कवर कम्यूटर रेंज में नई बाइक लॉन्च की है। बजाज ने नई 2014 डिस्कवर 125 को 46,699 रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है।
डिस्कवर 125 डिस्क ब्रेक की सुविधा के साथ भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 48,619 रुपए (मुंबई एक्सशोरूम) है।
ऑडी क्यू3 का मुकाबला करेगी बीएमडब्ल्यू एक्स3
कंपनी ने नई डिस्कवर 125 में फोर वैल्यू डीटीएसआई इंजन का इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से मोटरसाइकिल की अच्छी मजबूती और माइलेज बेहतर मिलता है। डिस्कवर125 बाइक 11.5 एचपी और 76 किलोमीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन