फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BGauss D15 Series Electric Scooter Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi

Electric Scooter: BGauss D15 सीरीज के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 17 May 2022 03:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 03:45 PM IST
सार

RR Global द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी BGauss ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा है। कंपनी का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।

विज्ञापन
BGauss D15 Series Electric Scooter Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
BGauss D15 Electric Scooter - फोटो : BGauss

विस्तार

RR Global द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी BGauss ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा है। BGauss D15 सीरीज के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले BGauss B8 और A2 को जुलाई 2020 में पेश किया गया था।
विज्ञापन


बैटरी, स्पीड और रेंज
BGauss D15 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.2 kWh रिमूवेबल Li-ion बैटरी पैक से लैस है। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, हालांकि इसके पावर और टॉर्क के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन कंपनी का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 115 किमी प्रति चार्ज की एआरएआई-प्रमाणित रेंज के साथ आता है। इसमें दो राइडिंग मोड - इको और स्पोर्ट मिलते हैं। 
विज्ञापन

BGauss D15 Series Electric Scooter Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
BGauss D15 Electric Scooter - फोटो : BGauss
फीचर्स, बुकिंग और कीमत
फीचर्स की बात करें तो, इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एसएमएस और कॉल अलर्ट, मोबाइल चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है। इन स्कूटर को खरीदने के इच्छुक खरीदार इन्हें अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ऑफलाइन या घर बैठे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। नए BGauss D15i की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है, जबकि D15 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है।

कंपनी की उम्मीदें
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, BGAUSS Auto प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, हेमंत काबरा ने कहा, "हम 100 प्रतिशत मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर, बीजी डी15 लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जिसे पुणे में हमारी इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। उत्पाद की गुणवत्ता और इसकी कार्यक्षमता BGAUSS Electric के सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास मोबिलिटी समाधान पेश करने के लक्ष्य का सबूत है। हम भारत में ईवी क्रांति में सबसे आगे रहने के लिए उच्च प्रदर्शन, सुरक्षित और बुद्धिमान इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान करने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed