फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bengaluru Traffic Police Installs 8 AI-Powered Speed Trap Cameras On Kempegowda International Airport Road

Overspeeding: ओवरस्पीडिंग वालों की खैर नहीं! बंगलूरू एयरपोर्ट रोड पर लगाए गए आठ एआई-पावर्ड स्पीड ट्रैप कैमरे

Thu, 16 May 2024 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 07:45 PM IST
सार

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सड़क पर सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने आठ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस स्पीड ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

विज्ञापन
Bengaluru Traffic Police Installs 8 AI-Powered Speed Trap Cameras On Kempegowda International Airport Road
Car Driving - फोटो : iStock

विस्तार

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सड़क पर सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने आठ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस स्पीड ट्रैप कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं। और गाड़ियों की रफ्तार को ऑटोमैटिक तरीके से ट्रैक करने और स्पीड लिमिट का पालन सुनिश्चित करने के लिए जुर्माना जारी करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
विज्ञापन

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सड़क पर बढ़ते सड़क यातायात हादसों को देखते हुए, बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने बल्लारी रोड के एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ रणनीतिक रूप से आठ AI-संचालित स्पीड ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इस कदम का लक्ष्य खासकर उस क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग के उल्लंघन को रोकना है। जहां वाहन चालक अक्सर अनुमत गति सीमा 80 किमी प्रति घंटे से ज्यादा पार कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए लगाए गए स्पीड ट्रैप कैमरे गति सीमा को पार करने वाले वाहनों का पता लगाने के लिए AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं। एक बार उल्लंघन का पता चलने पर, ये कैमरे ऑटोमैटिक तरीके से जुर्माना जारी कर देते हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, बंगलूरू में लगभग 9 प्रतिशत दुर्घटनाएं इसी खास हिस्से पर दर्ज की जाती हैं। जो इसे शहर के दुर्घटना-ग्रस्त क्षेत्रों में से एक बना देता है।
विज्ञापन

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से ओवरस्पीडिंग उल्लंघन के लिए एक स्पष्ट जुर्माना संरचना बनाया है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, दोपहिया वाहनों द्वारा लापरवाही या खतरनाक ड्राइविंग का जुर्माना 1000 रुपये है। जबकि ओवरस्पीडिंग पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed