फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   benelli trk 502x bs6 launched in india benelli trk 502x specifications benelli trk 502x price in india benelli bikes in india

Benelli TRK 502X भारत में लॉन्च: जानें इस एडवेंचर-टूरिंग बाइक की कीमत और दमदार फीचर्स

Sat, 20 Mar 2021 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Mar 2021 01:27 PM IST
सार

यह बेनेली इंडिया की TRK रेंज में दूसरा मॉडल है। कंपनी ने TRK 502X ADV बाइक को ज्यादा डेडिकेटेड ऑफ-रोड किट के साथ पेश किया है। 

विज्ञापन
benelli trk 502x bs6 launched in india benelli trk 502x specifications benelli trk 502x price in india benelli bikes in india
Benelli TRK 502X - फोटो : Benelli

विस्तार

Benelli India (बेनेली इंडिया) ने हाल ही में TRK 502 ADV को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने ज्यादा एडवेंचर की चाह रखनेवालों के लिए TRK 502X बाइक को लॉन्च किया है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। जानें इस बाइक की सारी डिटेल्स।
विज्ञापन

रंग और कीमत

TRK 502X ADV को तीन रंगों के साथ पेश किया गया है। इसमें मेटालिक डार्क ग्रे, रेड और प्योर व्हाइट शामिल हैं। मेटालिक डार्क ग्रे बाइक का बेस कलर है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,19,900 रुपये है। जबकि रेड और प्योर व्हाइट के लिए थोड़ी ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,29,900 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग राशि

कंपनी ने कहा है कि यह बाइक की इंट्रोडक्ट्री कीमत है। भविष्य में जल्द ही बाइक की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने Benelli TRK 502X मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को कंपनी के अधिकृत डीलरशिपर पर 10,000 रुपये की रकम जमा कर की जा सकती है। भारत में बेनेली इंडिया के 41 अधिकृत डीलरशिप है जहां इस बाइक की बुकिंग चालू है। 
विज्ञापन

नया इंजन और पावर

नई TRK 502X में 500 cc पैरलल-ट्विन मोटर दिया गया है। अब यह इंजन नए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक है। यह 8500 rpm पर 47.5 PS का अधिकतम पावर और 6000 rpm पर 46 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स का ट्रांसमिशन मिलता है।

यह कंपनी की TRK रेंज में दूसरा मॉडल है। कंपनी ने इस बाइक को ज्यादा डेडिकेटेड ऑफ-रोड किट के साथ पेश किया है। 

कंपनी की उम्मीदें

बाइक की लॉन्चिंग पर बेनेली इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने कहा, "हमें भारत में TRK 502X को BS-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ पेश करते हुए खुशी हो रही है। हाल ही में लॉन्च हुए ग्रैंड टूअरर TRK 502  पर आधारित 502X को एडवेंचर राइडिंग पर ज्यादा फोकस के साथ तैयार किया गया है। इसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और इसमें मिलने वाले उपकरण ऑफ-रोड राइडिंग परिस्थितियों से निपटने के लिए ज्यादा मुफीद हैं। यह बेजोड़ एर्गोनॉमिक्स, बेहतर फीचर्स और क्वालिटी के साथ आती है।" 

विकास झाबख ने कहा, "हमें विश्वास है कि एंट्री-लेवल बीएस-6 TRK रेंज एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट में हमारे मौजूदगी को और मजबूत करती रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed