फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Be careful if black smoke is coming out from the car, otherwise it will cause big loss

Car Care Tips: कार से निकल रहा हो काला धुआं तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Sun, 31 Dec 2023 05:41 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 31 Dec 2023 05:41 PM IST
सार

अगर आपकी कार के इंजन से लगातार काला धुआं निकल रहा है। तो सावधान हो जाना चाहिए। अगर ऐसा ना किया जाए तो क्या नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Be careful if black smoke is coming out from the car, otherwise it will cause big loss
कार से काला धुआं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण इंजन को बड़ा नुकसान होता है। जिसकी जानकारी कार पहले ही देने लगती है। अगर आपकी कार से भी काला धुआं निकल रहा हो तो सावधान होना बेहतर होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन कारणों से ऐसा होता है।

विज्ञापन


कब होती है परेशानी
किसी भी कार से काला धुआं आने की परेशानी तक शुरू होती है जब इंजन के सिलेंडर में हवा और ईंधन के मिश्रण के अनुपात में गड़बड़ी होने लगती है। ऐसा होने पर कार में सही तरह से ईंधन जल नहीं पाता और इस कारण काला धुआं निकलने लगता है। जब ऐसा होता है तो कार को ठीक करवाना बेहतर होता है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल कार में होती है परेशानी
काला धुआं छोड़ने की परेशानी ज्यादातर डीजल कार में आती है। आमतौर पर ऐसी समस्या नई कार में नहीं आती। कार पुरानी होने के बाद हम इसमें ज्यादा वजन के साथ सफर करते हैं या फिर सीमा से ज्यादा लोगों को बिठाकर सफर किया जाता है। इससे इंजन पर लोड पड़ने लगता है और कार से काला धुआं निकलने लगता है।


यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

समय पर सर्विस है बेहतर
कार की सर्विस हमेशा तय समय पर करवानी चाहिए। ऐसा ना करने पर हमेशा नुकसान होता है। सर्विस देर से होने के कारण कार के इंजन पर लोड पड़ता है और इंजन की क्षमता कम होती जाती है। ऐसे में कार से काला धुआं निकलने लगता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

बदलें पार्ट्स
अगर आपकी कार काला धुआं छोड़ रही है तो जल्द से जल्द मकैनिक के पास जाएं और खराब पार्ट्स को बदलवाएं। ऐसा ना करने पर एक-एक पार्ट खराब होने लगते हैं और जैसे-जैसे पार्ट खराब होते हैं उन्हें ठीक करवाना उतना ही महंगा होता जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed