फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   banshidhar tobacco company kk mishra tobacco baron raid fleet of luxury cars seized

Luxury Cars: तंबाकू कारोबारी से रोल्स-रॉयस, फेरारी, मैकलारेन जैसी लग्जरी कारों का बेड़ा जब्त, कीमत करोड़ों में

Sat, 02 Mar 2024 03:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

कानपुर के बंशीधर तंबाकू कंपनी में छापेमारी के दौरान Lamborghinis (लैम्बोर्गिनी), Ferraris (फेरारी), Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) सहित कई लग्जरी कारों को जब्त किया गया। इस कंपनी के मालिक केके मिश्रा हैं।

विज्ञापन
banshidhar tobacco company kk mishra tobacco baron raid fleet of luxury cars seized
लग्जरी कारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बंशीधर तंबाकू कंपनी में छापेमारी के दौरान Lamborghinis (लैम्बोर्गिनी), Ferraris (फेरारी), Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) सहित कई लग्जरी कारों को जब्त किया गया। इस कंपनी के मालिक केके मिश्रा हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने इस हफ्ते की शुरुआत में टैक्स चोरी के 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मामले में छापेमारी कर करीब 7 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।

बंशीधर तंबाकू कंपनी और उसकी सहयोगी फर्मों पर कानपुर, दिल्ली और झांसी सहित विभिन्न शहरों में छापेमारी की गई। 15-20 अन्य टीमों ने गुजरात, आंध्र प्रदेश और दिल्ली सहित पांच राज्यों में कंपनी से जुड़े लोगों के परिसरों पर इसी तरह की तलाशी ली।
विज्ञापन

70 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें

कंपनी के मालिक की हवेली में Lamborghini Urus (लैम्बोर्गिनी उरुस), Rolls-Royce Phantom (रोल्स-रॉयस फैंटम), Mercedes-Benz S-Class (मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास), Mercedes-Benz GLS (मर्सिडीज-बेंज जीएलएस), Ferrari 812 GTS (फेरारी 812 जीटीएस), McLaren (मैकलारेन) सहित कई अन्य लग्जरी कारें खड़ी थीं। छापेमारी के दौरान परिसर से एक BMW S 1000 RR (बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर) सुपरबाइक भी मिली। इन वाहनों की कुल कीमत 70 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। 

अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या ये वाहन गुप्त चैनलों के जरिए खरीदे गए थे या कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड से हटा दिए गए थे। 

100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी

इसके अलावा आयकर टीमों को 4.5 करोड़ की नकदी और 2.5 करोड़ के जेवर मिले हैं। 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का अनुमान है। फर्म कागजों पर 25-30 करोड़ का टर्नओवर दिखा रही थी। जबकि जांच में 100 करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर का पता चला है। विदेशी लग्जरी कारों का काफिला मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed