43 किलोमीटर की माइलेज देती है बजाज की छोटी कार, मारुति की ऑल्टो से भी है सस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लम्बे इंतजार के बाद बजाज ऑटो ने अपनी पहली छोटी कार Qute को भारत में लांच कर दिया है। हांलाकि यह दिखने में कार जैसी है पर असल में यह एक क्वॉड्रीसाइकल है। बजाज ने नई Qute को को पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में लांच किया है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
कीमत और वेरिएंट
नई Qute पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो महाराष्ट्र में इसके पेट्रोल वेरियंट की कीमत 2.48 लाख रुपये है जबकि इसके सीएनजी वेरियंट की कीमत 2.78 लाख है। इसका पेट्रोल मॉडल पर्सनल इस्तेमाल के लिए होगा जबकि सीएनजी मॉडल कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मिलेगा। बजाज Qute को देश के 20 राज्यों में कमर्शियल वाहन और 15 राज्यों में प्राइवेट वाहन के तौर पर रजिस्टर किया जा सकता है।
इंजन और माइलेज
इंजन की बात करें तो बजाज Qute में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल DTSi इंजन लगा है। जो 13 बीएचपी की पावर और 18.9 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि सीएनजी वेरियंट पर यह कार 11 बीएचपी की पावर और 16.1 एनएम का टॉर्क देता है। Qute की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर यह कार 35 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी जबकि सीएनजी मोड पर यह 43 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।