{"_id":"62ac91b8378de155646a94c0","slug":"bajaj-auto-officially-teases-quarter-litre-bajaj-pulsar-250cc-eclipse-edition-bajaj-pulsar-250-eclipse-edition-teaser-bajaj-pulsar-250-black-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Pulsar 250 Eclipse Edition: नेकेड बजाज पल्सर 250cc ब्लैक एडिशन का टीजर जारी, जानें क्या होगा खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Pulsar 250 Eclipse Edition: नेकेड बजाज पल्सर 250cc ब्लैक एडिशन का टीजर जारी, जानें क्या होगा खास
Fri, 17 Jun 2022 08:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:07 PM IST
सार
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी नेकेड 250 cc पल्सर मोटरसाइकिल के ब्लैक-आउट एडिशन का टीजर जारी किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर जारी कर इसका कैप्शन दिया है "The Eclipse is here to outshine the night.”
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 250 Eclipse Edition
- फोटो : Bajaj Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी नेकेड 250 cc पल्सर मोटरसाइकिल के ब्लैक-आउट एडिशन का टीजर जारी किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर जारी कर इसका कैप्शन दिया है "द एक्लिप्स आ चुकी है, रात को मात देने के लिए है।" यह संकेत देता है कि बजाज ऑटो अपनी क्वाटर-लीटर पल्सर सीरीज मोटरसाइकिलों का एक डार्क एडिशन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे आधिकारिक तौर पर Eclipse Edition (एक्लिप्स एडिशन) कहा जा सकता है।
क्या होगा खास
घरेलू दोपहिया निर्माता ने पिछले साल अक्तूबर में पल्सर 250 सीरीज मोटरसाइकिल पेश की थी। इसमें पल्सर N250, एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर, और एक सेमी-फेयर्ड क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल पल्सर F250 शामिल हैं। इन्हें तीन कलर स्कीम में पेश किया जाता है। जिसमें टेक्नो ग्रे, रेसिंग रेड और कैरिबियन ब्लू रंग शामिल हैं। अब, आगामी एक्लिप्स एडिशन एक नई पेंट स्कीम में पेश किए जाने की उम्मीद है।
जारी किया नया टीजर
कंपनी फिलहाल पल्सर N250 एक्लिप्स एडिशन का ही टीजर जारी कर रही है। हालांकि, यह संभावना है कि बजाज सेमी-फेयर्ड पल्सर F250 के साथ भी इसकी पेशकश कर सकती है। नई रंग स्कीम के अलावा, इनमें कोई बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
इंजन और पावर
नई बजाज पल्सर N250 और F250 में 249.07cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 24.1 bhp का पावर और 21.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और उन्हें एक असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है।
कीमत
कीमत के मामले में, बजाज पल्सर एन 250 की कीमत इस समय में 1.44 लाख रुपये है। जबकि पल्सर एफ 250 की कीमत 1.45 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। इन मोटरसाइकिलों ने हाल ही में लॉन्च के छह महीने के भीतर 10,000 बिक्री मील का पत्थर भी पार कर लिया है।

View this post on Instagram