100 km की माइलेज देगा Bajaj का नया स्कूटर ! चेतक की दिलाएगा याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Auto अपने नए स्कूटर के साथ एक बार फिर भारत में वापसी करने की तैयारी में है। जी हां कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी के इलेक्ट्रिक ब्रांड अर्बनाइट के तहत बेचा जायेगा। हाल ही में इसे पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
रेट्रो लुक में होगा स्कूटर
बजाज का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अर्बनेट फुल रेट्रो स्टाइल में होगा जोकि यूथ को टारगेट करेगा। वैसे इसे फॅमिली को ध्यान में रखकर ही बनया जायेगा। जानकारों की माने तो कंपनी इसे इस साल के अंत तक या फिर अगले की शुरुआत में लांच कर सकती है।
मिल सकते हैं ये खास फीचर्स
इसमें ट्विन टेललैंप्स, एलिवेटेड ग्रैब रेल्स, अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक्स,इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्मार्टफोन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए इंस्ट्रूमेंट पैनल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें सेफ्टी का इसमें पूरा ध्यान रखा जायगा जानकारों की माने तो नया बजाज चेतक 125 सीसी इंजन के साथ आएगा जिसे 9.5 Bhp का पावर मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कूटर फुल चार्ज पर करीब 100 किलोमीटर की माइलेज देगा।