{"_id":"648083ae47cd992ecc095e93","slug":"bajaj-auto-and-triumph-motorcycles-first-motorcycle-to-launch-in-india-on-july-5-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajaj-Triumph: बजाज-ट्रायम्फ पहली मोटरसाइकिल की भारत में लॉन्च तारीख का एलान, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj-Triumph: बजाज-ट्रायम्फ पहली मोटरसाइकिल की भारत में लॉन्च तारीख का एलान, जानें डिटेल्स
Wed, 07 Jun 2023 06:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bajaj-Triumph motorcycle teaser
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj (बजाज) और ब्रिटेन की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने 2017 में एक साझेदारी की घोषणा की थी। जिसके बाद साल 2020 में इस साझेदारी के तहत एलान किया था कि वे भारतीय बाजार के लिए प्रीमियम मिड-क्षमता वाली मोटरसाइकिल विकसित करेंगे। दोनों के सहयोग से बनकर तैयार हुई पहली मोटरसाइकिल आखिरकार 5 जुलाई, 2023 को भारत में लॉन्च की जाएगी। आगामी पेशकश को ट्रायम्फ के रूप में बैज किया जाएगा और भारत में बजाज द्वारा बनाया जाएगा, जिससे यह प्रतिष्ठित ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता का सबसे किफायती मॉडल होगा।
लाएगी दो मोटरसाइकिल
अटकलों और जासूसी तस्वीरों से पता चलता है कि ट्रायम्फ इस नए अध्याय की शुरुआत दो मोटरसाइकिलों के साथ कर रही है, जिनमें से एक रोडस्टर और एक स्क्रैम्बलर होगी। अभी यह साफ नहीं है कि बजाज-ट्रायम्फ लॉन्चिंग की तारीख पर सिर्फ एक बाइक पेश करेगी या दोनों बाइक उतारेगी। टीजर तस्वीर से सबसे सस्ती ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के बारे में बहुत कम पता चलता है। हालांकि इस पेशकश पर रिब्ड सीट की झलक मिलती है।
इंजन और ब्रेकिंग
बजाज-ट्रायम्फ 350cc मोटरसाइकिल के स्टाइल की बात करें तो रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर की याद दिलाती है। इस रोडस्टर बाइक में 350cc-400cc इंजन का इस्तेमाल करने की संभावना है जो 35 bhp का पीक पावर जेनरेट करेगा। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे, और इसे डुअल-चैनल ABS भी मिल सकता है।
विज्ञापन
कैसा होगा लुक, डिजाइन और फीचर्स
स्पाई तस्वीरों के मुताबिक, बजाज-ट्रायम्फ बाइक एक प्रोडक्शन-रेडी मॉडल लगती है। पुणे के आसपास टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया। बाइक को एक गोलाकार हेडलैम्प के साथ रेट्रो-लुक वाले इंडिकेटर्स और रियरव्यू मिरर मिलते हैं। यह बाइक ट्रेडिशनल हैंडलबार और वाइजर, बजाज-ट्रायम्फ बाइक क्रोम-फिनिश फ्यूल लिड, रियर ग्रैब हैंडल के साथ सिंगल-पीस सीट, एक अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, एक रियर मोनो शॉक और एक अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट से लैस है।
नए डीलरशिप
साझेदारी के अगले चरण के हिस्से के रूप में, बजाज ऑटो ने अप्रैल में भारत में ट्रायम्फ डीलरशिप का अधिग्रहण किया। यह इस समय 15 आउटलेट्स का काम संभालेगी और अगले दो वर्षों में 120 से ज्यादा शहरों में ट्रायम्फ डीलरशिप शुरू करने की योजना की भी पुष्टि करेगा। नए डीलरशिप बजाज और केटीएम डीलर नेटवर्क से स्वतंत्र रहेंगे और ट्रायम्फ के वैश्विक मानकों के अनुरूप होंगे।
मुकाबला
बजाज इस 350 सीसी बाइक का स्थानीय स्तर पर उत्पादन करेगी और भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये से 4.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। यह दोपहिया भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद रॉयल एनफील्ड 350 सीसी बाइक के साथ-साथ KTM 390 Duke (केटीएम 390 ड्यूक), Honda CB300R (होंडा सीबी300 आर) और BMW G310R (बीएमडब्ल्यू जी 310 आर) जैसी बाइक को टक्कर देगी।