फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha R15 V3 inspired Yamaha MT 15 naked street fighter bike will be launch in India On March 15

Yamaha R15 V3 से सस्ती होगी नई Yamaha MT15, मार्च में होगी लॉन्च

Tue, 05 Feb 2019 02:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Feb 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Yamaha R15 V3 inspired Yamaha MT 15 naked street fighter bike will be launch in India On March 15
Yamaha MT15 auto expo

Yamaha अपनी नेक्ड स्ट्रीटफाइटर MT15 की बुकिंग शुरू कर चुकी है। वहीं अब इस बाइक की लॉन्चिंग डेट का खुलासा भी हो गया है। यामाहा की इस बाइक का फ्रंट लुक ट्रांसफॉर्मर्स मूवी से इंस्पायर्ड है। फ्रंट में यह किसी ऑटोबॉट जैसे लगती है। यह बाइक यामाहा R15 V3 का नेक्ड वर्जन है। हालांकि इसकी कीमतें R15 V3 से कम होंगी।

विज्ञापन

 

15 मार्च को लॉन्चिंग

यामाहा की नई बाइक MT15 की लॉन्चिंग इस साल 15 मार्च को होनी है। यामाहा डीलरों ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलर अपने हिसाब से 2 से 10 हजार रुपए में इस बाइक की बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि यह बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल है। 150सीसी वाली यामाहा एमटी15 में मोनोफोकस एलईडी हेडलैंप और सिंगल सीट लेआउट दिया गया है। साथ ही इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 110/70 टायर साइज के साथ 17 इंच स्पोक अलॉय व्हील और पीछे 140/70 साइज के टायर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी माइलेज 35 और हाइवे माइलेज 45 किमी प्रति लीटर

Yamaha R15 V3 inspired Yamaha MT 15 naked street fighter bike will be launch in India On March 15
Yamaha MT15 launch

एमटी15 की लंबाई 2020 एमएम, 800 एमएम चौड़ाई और 1070 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 1335 एमएम का है। वहीं सीट की ऊंचाई 810 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 160 एमएम और टर्निंग रेडियस 2.4 मीटर है। बाइक का वजन 288 किग्रा है। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है और सिटी माइलेज 35 किमी प्रति लीटर और हाइवे माइलेज 45 किमी प्रति लीटर है। Yamaha MT15 ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, ऑल ब्लू और ऑल ब्लैक रंग में मिलेगी।

विज्ञापन

155सीसी का इंजन

इंडियन Yamaha MT15 में वहीं R15 V3 वाला 155सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर वैरियेबल वॉल्व कैमशॉफ्ट टाइमिंग के साथ एक्चुएशन इंजन दिया गया है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला यह इंजन 10 हजार आरपीएम पर 19 बीएचपी की पॉवर और 8500 आरपीएम पर 15 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल ओवरहेड कैमशॉफ्ट के साथ फोर वॉल्व हेड, डुअल चैनल एबीएस मिलेगा।
 

MT15 की कीमत 1.2 लाख रुपए

Yamaha R15 V3 inspired Yamaha MT 15 naked street fighter bike will be launch in India On March 15
Yamaha MT15

कीमतों की बात करें, तो R15 V3 के मुकाबले Yamaha MT15 सस्ती होगी। एबीएस वैरियंट के साथ R15 V3 की कीमत 1.39 लाख रुपए है, जबकि MT15 की कीमत 1.2 लाख रुपए के आसपास होगी। वहीं एमटी15 की टक्कर KTM 125 Duke, Bajaj Pulsar NS200 और Suzuki Gixxer से होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed