फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   world environment day 2020: This time, Honorable MPs can ride electric cars in the monsoon session of Parliament

इस बार संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिक कारों की सवारी कर सकते हैं माननीय सांसद

Fri, 05 Jun 2020 12:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Jun 2020 12:02 PM IST
सार

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार यूसेज पॉलिसी की समीक्षा की
  • आईटीडीसी और ईईएसएल उपलब्ध कराती हैं संसदों के लिए कारें
  • सुमित्रा महाजन के कार्यकाल में सांसदों के लिए खरीदा गई थी इलेक्ट्रिक मिनी बस

विज्ञापन
world environment day 2020: This time, Honorable MPs can ride electric cars in the monsoon session of Parliament
Prakash Javadekar with hyundai kona - फोटो : PTI (for Reference)

विस्तार

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। लेकिन इस बार का यह सत्र बेहद खास रहेगा। इसकी वजह है कि इस बार का सत्र एनवायरमेंट फ्रेंडली रहने वाला है। इस बार सांसद पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और संसद में ग्रीन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्तमान में चल रही कार यूसेज पॉलिसी की समीक्षा की। अधिककारियों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के अलावा, सरकार की तरफ से संचालित भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) संसद सदस्यों को फेरी लगाने के लिए कारें प्रदान करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास तक छोड़ने के लिए ई-कारें

संसद भवन से मिली खबरों के मुताबिक सत्र के दौरान, सदन के स्थगित होने के बाद संससद सदस्यों को उनके आवास तक छोड़ने के लिए इलेक्ट्रकि कारों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही संसद सदस्य भी संसद आने के लिए निजी और सरकारी वाहनों का भी उपयोग कर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक पार्किंग की सीमित संख्या होने के चलते तकरीबन 60 फीसदी संसद सदस्य सत्र के दौरान फेरी वाहनों का उपयोग करते हैं।
 

विज्ञापन

गोल्फ कार्ट खरीदीं

तकरीबन दो साल पहले संसद परिसर में भ्रमण करने के लिए गोल्फ कार्ट खरीदी गई थीं। सुमित्रा महाजन (2009-2014) के अध्यक्ष बने रहने के दौरान सांसदों के लिए इलेक्ट्रिक मिनी बस भी खऱीदी गई थी, लेकिन इसका प्रयोग बेहद सीमित था और लेन संकरी होने के चलते इसे चलाने में समस्या पेश होती थी।

ये सांसद करते हैं इलेक्ट्रिक कार का प्रयोग

वहीं मौजूदा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास भी खुद की इलेक्ट्रिक कार ह्यूंदै कोना है, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पास भी इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ई2ओ है। वे भी चार्जिंग की दिक्कत के चलते लुटियन जोन में इसी कार में चलना पसंद करते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनसुख मांडविया साइकिल से संसद आते हैं।
 

राज्यसभा में आ सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें

वहीं लोकसभा सचिवालय के अलावा उच्च सदन राज्यसभा ने भी मौजूदा वाहनों की समीक्षा की है। माना जा रहा है कि वहां से भी इलेक्ट्रिक कारों की मांग उठ सकती है। तकरीबन 10 साल बाद वहां दो कारें खरीदने का प्रस्ताव लंबित है, जिसे विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और हरिवंश नारायण सिंह को दिया जाना है। लेकिन महामारी के चलते ये खरीद फिलहाल टाल दी गई।    
 

प्रवेश पर रोक

वहीं महामारी के संक्रमण को देखते हुए लोकसभा सचिवालय ने संसद परिसर में पूर्व कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह रोक संयुक्त सचिव से नीचे की रेंक के अवकाश प्राप्त अधिकारियों पर लागू होगा। सचिवालय का कहना है कि ये रोक संसद परिसर में संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed