{"_id":"5f6717b3e1eb6d196c21a15a","slug":"triumph-motorcycles-expect-20-percent-increase-in-sales-in-india-in-the-current-financial-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Triumph Motorcycles को भारतीय बाजार से उम्मीदें, चालू वित्त वर्ष में बिक्री 20 फीसदी बढ़ने की आस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Triumph Motorcycles को भारतीय बाजार से उम्मीदें, चालू वित्त वर्ष में बिक्री 20 फीसदी बढ़ने की आस
Sun, 20 Sep 2020 02:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:19 PM IST
सार
- Triumph Motorcycles ने हाल ही में अपनी कई नई बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें Tiger 900 (टाइगर 900), Street Triple R (स्ट्रीट ट्रिपल आर) और Street Twin BS6 शामिल हैं।
- इसके अलावा कंपनी अक्तूबर से भारत में अपने सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल भी बेचने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Triumph street twin
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की प्रीमियम बाइक बनाने वाली कंपनी Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) को चालू वित्त वर्ष में भारत में अपनी बिक्री में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी अगले महीने अक्तूबर से भारत में अपने पुराने या सेकेंड हैंड वाहनों को बेचने की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
आक्रामक मूल्य पर नए बाइक लाएगी
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया प्राइवेट लि. के कारोबार प्रमुख शोएब फारूक ने पीटीआई से कहा कि कंपनी प्रीमियम बाइक बाजार में सुस्ती से उबरने के लिए आक्रामक मूल्य पर नए उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रीमियम बाइक बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
फारूक ने कहा, "2019-20 में हमारी बिक्री इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 10 फीसदी कम रही थी। चालू वित्त वर्ष में हम अपनी खुदरा बिक्री में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।"
वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की बिक्री 800 यूनिट्स रही थी।

कंपनी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
फारूक ने कहा, "प्रीमियम बाइक सेगमेंट फिलहाल नीचे जा रहा है। इसे उबरने में काफी समय लगेगा। नीचे की ओर जाते बाजार के बीच भी हमें उद्योग की तुलना में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा, "ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया उद्योग में रोमांच पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हम सभी जानते हैं कि उद्योग में दबाव है। हम लगातार इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि ग्राहक हमारे शोरूम पर आएं और बाइक खरीदें।"

हाल में भारत में लॉन्च की कई बाइक
Triumph Motorcycles ने हाल ही में अपनी कई नई बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Tiger 900 (टाइगर 900), Street Triple R (स्ट्रीट ट्रिपल आर) और Street Twin BS6 को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने 2020 Street Triple RS (2020 स्ट्रीट ट्रिपल आरएस), Black Editions of Bonneville T100 और T120 motorcycles (बोनेविले टी 100 और टी 120 मोटरसाइकिल के ब्लैक एडिशन) को लॉन्च किया था।

Tiger 900
नई Tiger 900 को कंपनी की पॉपुलर टाइगर 800 के रिप्लेंसमेंट के तौर पर पेश किया गया है। यह बाइक भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) की तरह मिलेगी, यानी यह पूरी तरह से बनी हुई होगी। ऑल-न्यू एडवेंचर टूअर बाइक के बेस वेरिएंट GT की एक्स-शोरूम कीमत 13.70 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके Rally वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.35 लाख रुपये है और टॉप मॉडल Rally Pro वेरिएंट की कीमत 15.50 लाख रुपये है।

Street Triple R
ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स ने नई Street Triple R (स्ट्रीट ट्रिपल आर) बाइक को भारत में लॉन्च किया है जिसकी पैन इंडिया एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपये रखी गई है। नई स्ट्रीट ट्रिपल आर के साथ ही मिडिलवेट नेकेड सेगमेंट अब और भी अधिक प्रतिस्पर्धी वाली हो गई है। नई स्ट्रीट ट्रिपल आर को टॉप-ऑफ-द-लाइन Street Triple RS (स्ट्रीट ट्रिपल आरएस मॉडल) से नीचे रखा गया है, जिसकी हाल ही में भारत में कीमत बढ़ाई गई थी।

Street Twin BS6
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने अपनी एंट्री लेवल Street Twin मॉडर्न क्लासिक को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है। पहले के मुकाबले यह मोटरसाइकिल अब 13,000 रुपये तक महंगी हो गई है। भारतीय बाजार में Street Twin बीएस6 तीन रंगों में उपलब्ध है। इनमें जेट ब्लैक, मैट आयरनस्टोन और कोरोसीरेड शामिल हैं।