फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Safari 2021 Price in India Tata safari news new tata safari 2021 launch date in india 2021 Tata Safari production begins tata gravitas launch date and price

Tata Safari 2021: नई टाटा सफारी की पहली कार हुई तैयार, नए अवतार मे लग रही आकर्षक, जल्द शुरू होगी बुकिंग

Fri, 15 Jan 2021 01:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 01:12 PM IST
सार

नई 2021 Safari में टाटा की अवॉर्ड विनिंग इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी एसयूवी का पहले Gravitas (ग्रेविटास) कोडनेम दिया गया था और इसे पिछले साल आयोजित ऑटो-एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 

विज्ञापन
Tata Safari 2021 Price in India Tata safari news new tata safari 2021 launch date in india 2021 Tata Safari production begins tata gravitas launch date and price
टाटा सफारी 2021 - फोटो : Tata Motors

विस्तार

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने गुरुवार को अपनी 2021 Safari (सफारी) एसयूवी से पर्दा उठा दिया और अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी की पहली झलक दिखाई। टाटा मोटर्स की एक जमाने में बेहद लोकप्रिय रही एसयूवी Tata Safari ग्राहकों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रही। कंपनी ने हर दशक में इसे एक नए कलेवर में पेश किया। अब एक बार फिर 2021 में कंपनी एक बार फिर इसे नए अवतार में पेश किया है। कार निर्माता ने 2021 Tata Safari (2021 टाटा सफारी) की तैयार पहली यूनिट को रोल-आउट किया है। कंपनी इस महीने के आखिर में 2021 टाटा सफारी एसयूवी को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगी। एक फ्लैग-ऑफ समारोह में, पहली सफारी कार कंपनी के पुणे स्थित प्लांट से लाइन से बाहर आई। टाटा मोटर्स ने बताया कि नई सफारी एसयूवी के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। 

विज्ञापन

डिजाइन
नई 2021 Safari में टाटा की अवॉर्ड विनिंग इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी एसयूवी का पहले Gravitas (ग्रेविटास) कोडनेम दिया गया था और इसे पिछले साल आयोजित ऑटो-एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। नए अवतार में यह कार पहले से ज्यादा जबरदस्त लग रही है।   कंपनी ने इसके डिजाइन और लुक को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर
कार निर्माता ने पहले ही नए फ्रंट ग्रिल लगाने जैसे महत्वपूर्ण डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। कार में डी रिलर पर क्रोम गार्निश के साथ आइकॉनिक स्टेप्ड रूफ, और काफी आकर्षक टेलगेल इसके अहम डिजाइन के बारे में बताते हैं। कुल मिलाकर इस एसयूवी को एक अल्ट्रा प्रीमियम फिनिश दी गई है।  व्हील आर्च भी काफी आकर्षक हैं और किसी भी रास्ते इलाके में ले जाने का वादा करते हैं और किसी भी ऊबड़-खाबड़ रास्ते में चलने का दम भरने वाली इस एसयूवी का साथ निभाते हैं। 

विज्ञापन

इंटीरियर
सफारी का इंटीरियर ऐश वुड के डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। और शानदार ओइस्टर व्हाइट इंटीरियर थीम के साथ इसके प्रीमियम लुक को और भी आगे ले जाता है।

नई टाटा सफारी के पहले आधिकारिक लुक से पर्दा उठाने पर, टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी, गुइंटर बटशेक ने कहा, "सफारी एसयूवी कार समझदार और विकसित भारतीय ग्राहक की आकांक्षाओं को जोड़ने के लिए हमारी प्रमुख पेशकश है। इसने भारत को एसयूवी जीवन शैली से परिचित कराया था और अपने नए अवतार में, इस समृद्ध विचार को आगे बढ़ाते हुए अपनी विरासत का निर्माण करेगा। नई टाटा सफारी एक बहुमुखी जीवन शैली वाले परिवारों और समूहों के लिए आदर्श है, जो काम या आराम के लिए एक साथ ड्राइव करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह असाधारण रूप से मजबूत लाइनेज, मजबूत निर्माण गुणवत्ता, प्रीमियम फिनिश और पावर, प्रदर्शन के 4 पीएस का एक बेजोड़ कॉम्बो प्रदान करता है। हम सफारी को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर लाने के लिए उत्सुक हैं।" 

इंजन
2021 Tata Safari एसयूवी में लैंड रोवर D8 से प्रेरित OMEGARC प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। नई सफारी के डायमेंशंस की बात करें तो इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई पुरानी Tata Safari से अधिक होगी। 

कीमत और मुकाबला
2021 Tata Safari एसयूवी टाटा मोटर्स की सबसे महंगी एसयूवी हो सकती है। इस समय Tata Harrier कंपनी की सबसे महंगी एसयूवी है। Tata Harrier के टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला 7 सीटर MG Hector Plus  और महिंद्रा की जल्द आने वाली एसयूवी Mahindra XUV500 2021 जैसी कारों से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed