फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New booking of high security number plate and color coded stickers stopped temporarily in Delhi

बड़ी खबर! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की नई बुकिंग पर लगी रोक, सरकार ने बताई ये वजह

Wed, 07 Oct 2020 03:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
New booking of high security number plate and color coded stickers stopped temporarily in Delhi
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर लगवाने में लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नई बुकिंग को रोक दिया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिया है कि जब तक एचएसआरपी और स्टिकर लगवाने की प्रक्रिया आसान नहीं होती, तब तक कोई भी नई बुकिंग नहीं ली जाएगी। यानी अब नए नंबर प्लेट के लिए नई बुकिंग नहीं होगी।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार को मिल रही थी शिकायतें

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिया है कि अभी एचएसआरपी को लेकर कोई भी नया अभियान शुरू न किया जाए। दरअसल एचएसआरपी को लेकर सरकार को काफी शिकायतें मिल रही थी।

ऑनलाइन एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर को लगवाने की अपॉइंटमेंट के बाद भी बहुत से लोग अपनी गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं लगवा पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआरपी की आखिरी तिथी पर सस्पेंस

दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया है कि एचएसआरपी को लेकर अभी कोई भी आखिरी तिथी तय नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में नहीं देना होगा आरसी और आईडी प्रूफ

इससे पहले दिल्ली सरकार की तरफ से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आसान किया गया था। ऑनलाइन पोर्टल पर अब किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है।

केवल गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर भरना होगा

अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।

एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?

अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।

 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्यों जरूरी है?

इन दिनों हर कोई एक सवाल पूछ रहा है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में ऐसा क्या खास है, जो इसे न लगवाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। तो इसका जवाब है सुरक्षा।

पुलिस की पकड़ से दूर भागने के लिए चोर सबसे पहले गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते हैं। लेकिन एल्यूमिनियम की बनी नई हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बदली नहीं जा सकती। आसान भाषा में समझें तो एचएसआरपी को ऐसे बनाया जाता है कि जैसे ही चोर इसे बदलने की कोशिश करेगा वैसी यह टूट जाएगी। ऐसे में गाड़ी पर नई नंबर प्लेट वही लगवा सकता है जिसके पास वाहन के पूरे कागजात हों क्योंकि नई नंबर प्लेट रजिस्टर्ड जगहों से ही लगवाई जा सकती है। ऐसे में वाहन चोर के पकड़े जाने की संभावना रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed