{"_id":"58ef4d814f1c1b9f36cf866c","slug":"jeep-renegade-likely-to-follow-compass-in-india-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की सबसे सस्ती कार भारत आने को है तैयार, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जीप की सबसे सस्ती कार भारत आने को है तैयार, जानें कीमत
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 13 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
जीप रेनेगैड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अपनी दमदार एसयूवी कंपास को अनव्हील करने के बाद जीप ने छोटी कारों की ओर रुख कर लिया है। अमेरिकी कार निर्माता, रेनेगैड को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। यह जीप की सबसे छोटी कार है। इस कार को कंपनी ने जीप कंपास के प्लेटफॉर्म पर ही विकसित कर रही है। लेकिन इस कार की कीमत कंपास के मुकाबले काफी कम होगी।
विज्ञापन
जीप की नई कार रेनेगैड की लंबाई रेनो के डस्टर के समान ही 4.2 मीटर होगी। लेकिन इस कार की चौड़ाई और ऊच्चाई डस्टर के मुकाबले ज्यादा होगी। भारत में इस कार को 2.0 लीटर को मल्टीजेट डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 140 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। इसके साथ ही कंपनी 1.4 लीटर के मल्टीएयर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प दिया जा सकता है। आपको बता दें कि जीप ने कंपास में भी इन्ही इंजन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : हर स्कूटर स्कूटी नहीं होता, मिलिए असली स्कूटी से
विज्ञापन
वहीं खबरें है कि जीप इस गाड़ी में 1.6 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन भी लगा सकती है। इस इंजन का इस्तेमाल मारुति ने अपनी एस-क्रॉस में किया है। कंपनी इस कार को भी फिएट के महाराष्ट्र में रंजनगांव सेंटर पर ही असेंबल करेगी।
कंपास के समान ही इस कार में भी फोर व्हील ड्राइव का फीचर और अलग-अलग इंजन का विकल्प दिया जाएगा। जहां तक इस कार के लॉन्चिंग की बात है तो कंपनी इस कार को 2018 के अंत या 2019 की शुरुआत तक ही लॉन्च करेगी। वहीं कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत हुंडई की क्रेटा से 1 लाख रुपये ज्यादा होने की संभावना है।