फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   jaguar and land rover sold near 1 lakh units in one month

पेट्रोल,डीजल महंगा होने पर रोने वाले खरीदी रहें हैं 1 माह में 1 लाख से अधिक जगुआर कार

Wed, 12 Sep 2018 01:31 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
jaguar and land rover sold near 1 lakh units in one month
jaguar

देश में लग्जरी के चाहने वाले की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। टाटा मोटर्स समूह की जगुआर,लैंड रोवर समेत वैश्विक कुल बिक्री अगस्त 2018 में 1,07,030 इकाइयों की रही है, जो कि अगस्त 2017 में हुई बिक्री से 14 फीसदी अधिक है। वहीं,पिछले वर्ष इस अवधि में टाटा मोटर्स के व्यवसायिक वाहनों और टाटा देवू की वैश्विक कुल बिक्री अगस्त 2017 के मुकाबले 29 फीसदी की बढ़त के साथ 45,719 इकाइयों की रही।

विज्ञापन


अगस्त 2017 के मुकाबले टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक कुल बिक्री अगस्त 2018 में 4 फीसदी बढ़कर 61,328 इकाइयों पर रही। टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर की बिक्री अगस्त 2018 में 14,209 वाहनों की रही। जबकि लैंड रोवर का यह आंकड़ा 28,449 वाहनों का रहा है।
विज्ञापन


वहीं टीवीएस मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसकी प्रीमियम मोटसाइकिल अपाचे ने 2005 में अपने लांच के बाद से अब तक 30 लाख इकाइयों की बिक्री दर्ज कर ली है। चेन्नई आधारित कंपनी अपाचे श्रेणी के मॉडलों का निर्माण अपने होसूर प्लांट में करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्रेसिडेंट व मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएन राधाकृष्णन ने एक  बयान में कहा कि हमें यह मुकाम हासिल कर बहुत खुशी हो रही है। मैं अपना आभार हमारे देश व विदेश के अपने अमूल्य ग्राहकों को देना चाहूंगा। सालों से टीवीएस अपाचे अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, स्टाइलिश डिजाइन व रेसिंग का बेजोड़ अनुभव देने के लिए जानी जाती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed