{"_id":"590c2df24f1c1b6a3d441ae2","slug":"isuzu-mu-x-will-compete-with-toyota-fortuner-ford-endeavor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसुजू एमयू-एक्स फॉर्चूनर और एंडेवर के लिए बनेगी चुनौती","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इसुजू एमयू-एक्स फॉर्चूनर और एंडेवर के लिए बनेगी चुनौती
Updated Sat, 06 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
एमयूएक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसुजू की नई एययूवी को लॉन्च होने में अब एक सप्ताह से भी कम वक्त बचा है। भारत में बनी इसुजू एमयू-एक्स एसयूवी 11 मई को लॉन्च होने जा रही है। एमयूएक्स प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में पहले से ही बाजार में लोकप्रिय फोर्ड एंडेवर व टोयोटा फार्चूनर को टक्कर देगी। देश के कई इसुजू डीलर्स ने अनाधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग भी लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए डीलर्स 25 हजार से 50 हजार तक का बुकिंग अमाउंट ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः मिलिए डुकाटी की कार से ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलों से
विज्ञापन
इसुजू की इस नई एसयूवी को सिर्फ एक इंजन विकल्प 3.0 लीटर के साथ बेचेगी जो कि 163 एचपी की शक्ति व 380 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें पांच स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। हालांकि इसुजू इसे 2 व्हील व 4 व्हील ड्राइव विकल्पों के साथ बाजार में बेचेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः एक शख्स ने ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने खरीदा
अगर डीलर्स की बातों पर भरोसा करें तो इसुजू इसको बाजार में स्थापित करने के बाद इसके कई और वेरिएंट को लॉन्च करेगी जिसमें 1.9 लीटर इंजन, 2डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी मैनुअल आदि शामिल होंगे। इसुजू एमयू-एक्स को कंपनी के आंध्रप्रदेश स्थित श्री सिटी प्लांट में असेंबल किया जाएगा। यहां पर मौजूदा समय में डी मैक्स और वी क्रॉस पिकअप को असेंबल किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में इसुजू के फेसलिफ्ट वर्जन को प्रदर्शित किया था। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत पर कोई कमेंट नहीं किया है पर माना जा रहा है कि इसकी कीमत फॉर्चूनर से 2 लाख रुपये तक कम रह सकती है अगर इसके 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट की बात करें तो। इस तरह से कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 22 लाख रुपये रख सकती है।