माइलेज में Hyundai Venue की विटारा ब्रेजा, XUV300 और नेक्सन से कड़ी टक्कर, पढ़ें कंपैरिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू की लांचिंग हो चुकी है और अपने सेगमेंट में पहली कार होगी, जो इंटरनेट से कनेक्टेड होगी। हालांकि इस सेगमेंट में वेन्यू की एंट्री सबसे लेट है, लेकिन इसमें फीचर्स की अच्छी खासी लंबी लिस्ट है। वेन्यू पहली कार होगी जिसमें डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन आएगा। वहीं इसका मुकाबला विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगा।
1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन
नई वेन्यू 3 इंजन ऑप्शन में आई है। कंपनी का दावा है कि अब तक वेन्यू की 15,000 से भी ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। वहीं इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 8000 आरपीएम पर 83 पीएस की पावर देगा। 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आने वाले यह इंजन 17.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
1.0 लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन
वहीं 1.0 लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। वहीं इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं कंपनी का दावा है कि यह इंजन सबसे ज्यादा 18.15 लीटर प्रति किमी का माइलेज देगा।
1.4 लीटर का CRDi डीजल इंजन
इसके अलावा वेन्यू में 1.4 लीटर का CRDi डीजल इंजन भी आ रहा है, जो 6000 आरपीएम पर 90 पीएस की पावर देगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। 1.4 लीटर का इंजन 23.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
फोर्ड इकोस्पोर्ट का माइलेज 18.1 किमी प्रति लीटर
वहीं वेन्यू के 1.0 लीटर पेट्रोल मैनुअल GDI (18.2 किमी प्रति लीटर) से प्रतिद्वंदि कारों की तुलना करें, तो इस मामले में फोर्ड इकोस्पोर्ट 1.0 लीटर इकोबूस्ट मोटर मिलेगी, जो 18.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
वेन्यू और इकोस्पोर्ट माइलेज में बराबर
वहीं वेन्यू के 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 17.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जिसका मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट 1.5, महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सन से है। महिन्द्रा एक्सयूवी300 के पेट्रोल इंजन का माइलेज 17 किमी प्रति लीटर है। जबकि नेक्सन के 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का माइलेज 17 किमी प्रति लीटर है। साथ ही, फोर्ड इकोस्पोर्ट के 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज 17.5 किमी प्रति लीटर है।
वेन्यू ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज सबसे ज्यादा
वहीं वेन्यू के पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन की बात करें, तो इसमें डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा, जो 18.15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। जबकि नेक्सन ऑटोमैटिक 17 किमी प्रति लीटर और इकोस्पोर्ट ऑटोमैटिक 14.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। टाटा नेक्सन में एएमटी लगा होता है, जबकि फोर्ड इकोस्पोर्ट में टॉर्क कन्वर्टर मिलेगा।
डीजल में विटारा ब्रेजा टॉप पर
वेन्यू के डीजल इंजन की बात करें, तो मारुति विटारा ब्रेजा इस मामलें में नंबर वन है। वेन्यू डीजल 23.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जबकि विटारा ब्रेजा डीजल का माइलेज 24.29 किमी प्रति लीटर है। वहीं इकोस्पोर्ट 23 किमी प्रति लीटर, महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर और टाटा नेक्सन का माइलेज 21.5 किमी प्रति लीटर का है।