फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   huawei showcase first electric car seres huawei smart selection sf5 revealed huawei electric vehicle huawei electric car

मोबाइल बनाने वाली कंपनी Huawei की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार: मिलेगी 1,000 किमी तक की एक्सटेंडेड ड्राइविंग रेंज

Wed, 21 Apr 2021 03:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 03:18 PM IST
सार

Seres Huawei Smart Selection SF5 इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 4.86 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। 

विज्ञापन
huawei showcase first electric car seres huawei smart selection sf5 revealed huawei electric vehicle huawei electric car
Seres Huawei Smart Selection SF5 - फोटो : Huawei

विस्तार

चीन में मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) बनाने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। इलेक्ट्रिक कार बनाने के शाओमी के एलान के बाद अब चीन की मशहूर दूरसंचार उपकरण और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी Huawei ने भी ईवी के क्षेत्र में कदम रख दिया है। Huawei ने शंघाई ऑटो शो 2021 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Seres Huawei Smart Selection SF5 को पेश किया है। इलेक्ट्रिक कार SF5 को चीनी-कैलिफोर्नियाई इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Seres ने डेवलप किया है। चीन में इस कार की ब्रिकी 21 अप्रैल से शुरू हो रही है। 
विज्ञापन

ड्राइविंग रेंज और स्पीड

Huawei SF5 इलेक्ट्रिक कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं। यह मोटर 405 kW (550 PS) का पावर और 820 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल (NEDC) के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्जिंग के बाद 1,000 किमी का सफर तय कर सकती है। हालांकि इस रेंज को सिर्फ रेंज एक्सटेंड की मदद से हासिल किया जा सकता है। Huawei का कहना है कि कार में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम को Seres के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसमें 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। कार की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 180 किलोमीटर बताई जा रही है। Seres Huawei Smart Selection SF5 इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 4.86 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की साइज और फीचर्स

Huawei SF5 इलेक्ट्रिक कार के केबिन और फीचर्स की बात करें तो कार के डैशबोर्ड में दो स्क्रीन मिलते हैं। एक स्क्रीन कार में स्टीयरिंग व्हील के पीछे और दूसरा बड़ा स्क्रीन सेंटर कंसोल में दिया गया है। हुआवेई कार में वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर दिया गया है यानी कार को आवाज से कंट्रोल किया जा सकेगा। इस कार में Huawei एप की एक सीरीज दी गई है जिसे कार में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार की लंबाई 4.7 मीटर, चौड़ाई 1.93 मीटर और ऊंचाई 1.625 मीटर है। इसका व्हीलबेस 2,875 mm है। 
विज्ञापन

स्पेशल फीचर्स

Huawei SF5 में स्पोर्ट्स फ्रंट सीट दिए गए हैं जिसमें वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज जैसे फंक्शन मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार में रडार और अल्ट्रासोनिक सेंसर भी दिए गए हैं। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रैफिक जाम की स्थिति में मदद, टक्कर की चेतावनी, ऑटो एमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन चेंज सिस्टम जैसे फीचर्स का इस्तेमाल चालक आसानी से कर सकेंगे। इसमें इंटेलिजेंट सीट कस्टमाइजेशन जैसा फीचर भी दिया गया है जो कार में घुसने और निकलने को और आरामदायक बनाने का वादा करता है। 

कलर ऑप्शन

Huawei SF5 को चार रंगों- डीप ओशन ब्लू, चारकोल ब्लैक, पर्ल व्हाइट और टाइटेनियम सिल्वर ग्रे रंगों में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें मिडनाइट ब्लैक, गार्नेट रेड और आइवरी व्हाइट इंटीरियर ट्रिम मिलेंगे। Huawei कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सीईओ रिचर्ड यू ने कहा, "यह खबर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "भविष्य में, हम अपने ग्राहकों को स्मार्ट कारों के निर्माण के लिए न सिर्फ स्मार्ट सॉल्यूशन देने की योजना बना रहे हैं, बल्कि पूरे चीन में अपने खुदरा नेटवर्क के जरिए उनकी बिक्री भी करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed