फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda starts booking for new version of amaze

होंडा ने ऑल न्यू अमेज के लिए शुरू की बुकिंग, 22 फीसदी बढ़ी मर्सिडीज की सेल्स

Fri, 06 Apr 2018 05:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
honda starts booking for new version of amaze
honda amaze

होंडा कार्स इंडिया ने ऑल न्यू अमेज की प्री-लांच बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इस कार को देश में अगले महीने लांच करने की योजना बनाई है। होंडा कार्स इंडिया ने शुक्रवार को बयान में बताया कि सेकेंड जेनरेशन के अमेज की बुकिंग कंपनी के सभी ऑथोराइज्ड डीलर के पास 21,000 रुपये की बुकिंग राशि के साथ की जा सकती है। 

विज्ञापन


डीजल इंजन में सीवीटी ट्रांसमिशन
नया अमेज ऑल-न्यू प्लेटफॉर्म पर बना है और पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध होगा। इसका एक डीजल संस्करण सीवीटी (पूरी तरह ऑटोमेटिक) ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि होंडा का यह पहला डीजल इंजन होगा, जो सीवीटी से लैस होगा और भारत पहला बाजार होगा, जहां इस प्रौद्योगिकी को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मार्केटिंग व सेल्स के निदेशक राजेश गोयल ने बताया कि  2.57 लाख संतुष्ट ग्राहकों के साथ होंडा अमेज भारत के सर्वाधिक सफल मॉडलों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्सिडीज-बेंज की बिक्री 2017-18 में 22.5 फीसदी बढ़ी
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज की वित्त वर्ष 2017-18 में भारत में बिक्री 22.5 फीसदी बढ़कर 16,236 इकाई रही। बिक्री में बढ़ोतरी से कंपनी के सेगमेंट में नेतृत्व को मजबूती मिली है। वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी की बिक्री 13,259 इकाई रही थी।


कंपनी ने यह भी कहा है कि जनवरी-मार्च अवधि में उसकी बिक्री 4,556 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,650 इकाइयों की बिक्री के मुकाबले 24.8 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed