फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda city creates new record with the sale of 2.5 lakhs honda city

हौंडा सिटी का बड़ा धमाका, पार किया 2.5 लाख कारों का आंकड़ा

Fri, 30 Jun 2017 11:35 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
honda city creates new record with the sale of 2.5 lakhs honda city

देश में लोगों को लग्जरी कार की परिभाषा बताने वाली हौंडा सिटी ने भारतीय कार बाजार में अब तक अपनी चौथी पीढ़ी की 2.5 लाख सिटी कारों के बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। हौंडा ने भारत में 1998 में पहली पीढ़ी की सिटी को उतारा था। इसके बाद से अब तक इस सेडान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस साल के शुरू में हौंडा ने सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन को ढेर सारे फीचर्स व नए बदलावों के साथ पेश किया था। मारुति की सियाज से कड़ा मुकाबला कर रही सिटी एक बार फिर से अपना वही पुराना मुकाम हासिल कर रही है जिसके लिए इसे जाना जाता था। 

विज्ञापन


इसके फेसलिफ्ट के लॉन्चिंग के ठीक पहले कंपनी को 29 हजार सिटी की एडवांस बुकिंग मिली थी। सिर्फ मई महीने में सिटी की 9994 यूनिट बिकीं बीते साल इसी माह में यह आंकड़ा सिर्फ 9098 यूनिट का था। सिटी फेसलिफ्ट को होंडा ने 8.49 लाख रुपये के शुरुआती कीमत पर पेश किया था। 2017 की सिटी में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप, डेटाइम रनिंग लैंप और टेललैंप में एलईडी इंसर्ट जैसे फीचर्स ने इस कार का रास्ता आसान कर दिया है क्योंकि ये सारे फीचर्स कार के बेस बेरिएंट में भी मिल जाते हैं। इसके अलावा कार का माइलेज भी इसकी बिक्री में मददगार साबित हो रहा है।  
विज्ञापन


हौंडा सिटी के मौजूदा वर्जन में 1.5 लीटर पेट्रोल या 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प दिया गया है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या पेट्रोल वर्जन के लिए सीवीटी भी लगा है। लेकिन डीजल कार के लिए केवल मैनुअल का ही विकल्प दिया गया है। रोचक तथ्य यह है कि सिटी को खरीदने वालों में से तकरीबन 30 फीसदी ग्राहकों ने सीवीटी वैरिएंट मॉडल को प्रेफर किया है। भारतीय बाजार में कुल 6.8 लाख होंडा सिटी कारें बिक चुकी हैं। इसी के साथ  सिटी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हौंडा कारों में से एक बन गई है। भारतीय कार बाजार मिड साइज सेडान के लिहाज से सबसे बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed