फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here are top ten safest cars in India that received maximum stars by Global NCAP

ये हैं देश की 10 सबसे मजबूत कारें, सड़क हादसों में बचाती हैं ड्राइवर और यात्रियों की जान, पढ़ें पूरी लिस्ट

Thu, 12 Nov 2020 12:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Here are top ten safest cars in India that received maximum stars by Global NCAP
Top 10 Safest Car in India - फोटो : Amar Ujala

आज हम आपको उन 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सड़क हादसों के दौरान सबसे सुरक्षित हैं। इन गाड़ियों में Mahindra XUV300, Tata Altroz, Tata Nexon, Tata Tiago/Tigor, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Ertiga, Ford Aspire, Renault Duster और Mahindra Marazzo से लेकर Volkswagen Polo तक शामिल हैं। इन कारों को Global NCAP की तरफ से किए गए टेस्ट में शानदार रेटिंग्स मिली हैं।

विज्ञापन

बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी। तो डालते हैं एक नजर इन कारों की रेटिंग्स पर।

विज्ञापन

1. XUV300 

XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।

  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.42 अंक मिले
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक मिले 

2. Tata Altroz 

Tata Altroz देश की दूसरी सबसे सुरक्षित कार है। वहीं, हैचबैक सेगमेंट में यह सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।

  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.13 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29 अंक मिले 

3. Tata Nexon

Tata Nexon देश की तीसरी सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।

  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.06 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 25 अंक मिले 

4. Mahindra Marazzo  

  • Mahindra Marazzo देश की चौथी सबसे सुरक्षित कार है। वहीं, एमपीवी सेगमेंट में यह देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले 

5. Volkswagen Polo  

Global NCAP की रेटिंग के मुताबिक Volkswagen Polo देश की पांचवी सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है।

  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29.91 अंक मिले 

6. Tata Tiago/Tigor

  • Global NCAP की तरफ से इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.52 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 34.15 अंक मिले 

विज्ञापन

7. Maruti Suzuki Brezza

  • Global NCAP की तरफ से इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.51 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 17.93 अंक मिले 

8. Maruti Ertiga

  • Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.25 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29.16 अंक मिले 

9. Ford Aspire

  • Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 10.49 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 14.22 अंक मिले 

10. Renault Duster

  • Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.0 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 17.75 अंक मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed