फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Harley Davidson Street 750 receives price cut up to 65000 rupees in India

खुशखबरी! 65,000 रुपये सस्ती हुई हार्ले डेविडसन की Street 750, मिलता है दमदार इंजन

Sat, 08 Aug 2020 06:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 08 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Harley Davidson Street 750 receives price cut up to 65000 rupees in India
Harley Davidson Street 750 - फोटो : Twitter
अगर आप भी Harley-Davidson की बाइक खरीदना चाहते हैं या खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अमेरिकन फ्लैगशिप मोटरसाइकिल बनाने वाली हार्ले डेविडसन ने अपनी एंट्री-लेवल Street 750 मोटरसाइकिल की कीमत घटा दी है। भारतीय बाजार में अब इस बाइक (विविड ब्लैक कलर ऑप्शन) की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है। यानी कंपनी ने इसकी कीमतों में 65,000 रुपये की भारी कटौती की है। बता दें कि Harley-Davidson Street 750 की इससे पहले एक्स-शोरूम कीमत 5.34 लाख रुपये थी। हार्ले डेविडसन के बेस वेरिएंट की तुलना में ऑरेंज, ब्लैक डेनिम, विविड ब्लैक डीलक्स और बाराकुडा सिल्वर डीलक्स कलर वेरिएंट्स की कीमतें  12,000 रुपये ज्यादा हैं।
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन की Street 750 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 749 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, रिवोल्यूशन X V-ट्विन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3,750 आरपीएम पर 60 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके फ्रंट में 17 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 15 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। इसके सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में गैस- चार्ज्ड डुअल शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। इसके दोनों ही पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन की Street 750 का कर्ब वजन 233 किलोग्राम है। इसमें 13.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Harley-Davidson को भारत में ऑपरेशन शुरू किए 10 साल पूरे हो गए हैं। यह पहली प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी है, जिसके भारत में सेट बेस हैं।

हार्ले डेविडसन की Street 750 की कीमत में भारी कटौती के बाद अब इसे ग्राहकों का कितना साथ मिलता है, यह इस महीने की सेल्स रिपोर्ट में पता चलेगा। हमनें आपको पहले ही बताया था कि कंपनी भारत में अपनी किफायती मोटरसाइकिलों की बिक्री शुरू करने की रणनीति बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed