फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bmw layoffs news bmw world munich germany bmw manufacturing layoffs bmw automobile bmw car

BMW अपने 10 हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी: रिपोर्ट

Sun, 21 Jun 2020 01:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2020 01:37 PM IST
सार

  • जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू करेगी छंटनी
  • वैश्विक महामारी के संकट को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता को कम करेगी 
  • कंपनी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले 10,000 कर्मचारियों को हटाएगी

विज्ञापन
bmw layoffs news bmw world munich germany bmw manufacturing layoffs bmw automobile bmw car
BMW X6 - फोटो : For Representation Only

विस्तार

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) महामारी के संकट को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता को कम करना चाहती है। ऐसे में कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) पर काम करने वाले अपने 10,000 कर्मचारियों का कॉनट्रैक्ट नहीं बढ़ाएगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के एक सूत्र ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन

म्यूनिख स्थित कंपनी ने कहा कि वह कार्य परिषद (कर्मचारियों के प्रतिनिधियों) के साथ एक समझौते पर पहुंच गई है और "स्थायी भविष्य के लिए कार्मिक उपायों" का एक पैकेज बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में लॉकडाउन लागू किया गया। जिससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी खासा प्रभाव देखा गया है। वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। जिसकी वजह से कंपनियों ने उत्पादन कम कर दिया है। इतना ही स्थानीय सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनियों ने कम क्षमता के साथ काम शुरू की। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी वित्तीय हालात को संभालने के लिए छंटनी जैसे रास्तों को भी अपनाया है। जर्मनी की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भी यही विकल्प को प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने बताया कि सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंच चुके कर्मचारियों को मुआवजे का भुगतान कर समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को आगे की उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा पूरी होने के बाद रोजगार की गारंटी भी दी जाएगी। दुनिया भर में बीएमडब्ल्यू के 1,26,000 कर्मचारी हैं।  

बीएमडब्ल्यू के अलावा कई ऑटो निर्माता और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट निर्माता भी कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। फ्रांसीसी कार निर्माता Renault (रेनो) ने मई में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया था। 

रेनो के मुताबिक वह दुनियाभर में 15,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फ्रांस में रेनो के 48,500 कर्मचारी हैं। कंपनी इनमें से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed