{"_id":"5f92b9bc436d00773a7072b5","slug":"ashok-leyland-launched-its-boss-le-and-lx-trucks-in-india-at-starting-price-of-rs-18-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashok Leyland ने भारत में लॉन्च की दो नई ट्रकें, कीमत 18 लाख रुपये से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ashok Leyland ने भारत में लॉन्च की दो नई ट्रकें, कीमत 18 लाख रुपये से शुरू
Fri, 23 Oct 2020 04:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Ashok Leyland Boss
- फोटो : Ashok Leyland
Ashok Leyland ने अपनी नई रेंज की Boss LE और LX ट्रकों को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें i-जनरेशन6 बीएस6 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय बाजार में इनकी शुरुआती दिल्ली, मुंबई और चेन्नई एक्स-शोरूम कीमतें 18 लाख रुपये है। दोनों ही ट्रकें 11.1 टन और 14.05 टन GVW मार्केट को फोकस करेंगी। इन इंटरमीडिएट कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ग्राहकों को कई विकल्प चुनने को मिलेंगे। इनमें 14 फीट से 24 फीट लोडिंग स्पेन और बॉडी टाइप ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को हाई साइड डेक, फिक्स्ड साइड डेक, ड्राप साइड डेक कैब चेसिस, कंटेनर और ट्रिपर चुनने को विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
Boss के साथ Ashok Leyland कई व्यापारों में शामिल है। इनमें कूरियर, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, एग्री-पेरिशेबल गुड्स, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, ऑटो पार्ट्स तक शामिल हैं। ग्राहकों को इसमें दो केबिन को चुनने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि बीएस4 मॉडल के मुकाबले इसमें कई नई तकनीक शामिल किए गए हैं, जिससे इसमें पहले के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसमें 30 फीसदी ज्यादा सर्विस इंटरवल और 5 फीसदी कम रखरखाव का खर्च आएगा।