फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   army personnel and policemen to pay toll if travelling by private vehicles and fine in fastag lane

फौजी और पुलिसवाले को निजी गाड़ियों पर लगवाना होगा Fastag, आईकार्ड दिखाकर नहीं कर सकेंगे यात्रा

Sun, 12 Jan 2020 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
army personnel and policemen to pay toll if travelling by private vehicles and fine in fastag lane
fastag - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवान हों या पुलिसकर्मी, अब वे अपना सरकारी पहचानपत्र दिखाकर अपने निजी वाहन से टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से नहीं गुजर सकेंगे। National Highways Authority of India (NHAI) यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सभी राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर टोल वसूल रही सभी कंपनियों को गाइडलाइन भेजी है। NHAI ने दिशानिर्देशों के मुताबिक सेना या पुलिस का कोई जवान निजी वाहन से टोल प्लाजा पार कर रहा है और उस गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा है तो उन्हें कैश लेन से ही गुजरना पड़ेगा। फास्टैग लेन से गुजरने पर उनसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

NHAI की ओर से शेड्यूल-जी के तहत टोल वसूलने वाली कंपनी को दिशानिर्देश भेजे गए हैं। इसमें कहा गया है कि अगर सेना के जवान ड्यूटी पर हैं और सरकारी वाहन में हैं तो उनसे टोल नहीं वसूला जाएगा, लेकिन इन वाहनों पर फास्टैग लगवाना होगा। बता दें कि फास्टैग की व्यवस्था शुरू होने से पहले सेना के जवान जब सरकारी ड्यूटी पर नहीं होते थे, तब भी अपना सरकारी पहचान पत्र दिखाकर अपने निजी वाहन से बिना टोल की रकम चुकाए गुजरते थे। लेकिन बहुत सी जगहों पर फर्जी पहचान पत्र की शिकायत मिलने पर यह दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़कीदौला स्थित टोल संचालक कंपनी के अधिकारियों के अनुसार  NHAI ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। मौजूदा समय में बहुत ही कम सरकारी गाड़ियों में फास्टैग लगा हुआ है। दिशानिर्देशों के मुताबिक अब सेना व पुलिस के जवान आईकार्ड दिखाकर टोल नहीं पार कर पाएंगे। इन्हें अपने वाहनों में फास्टैग लगवाना होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में कैश लेन से टोल शुल्क अदाकर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed