फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   After electric buses China BYD Company wants to sell electric cargo vehicles in India

भारतीय ऑटो बाजार में चीन की घुसपैठ, इलेक्ट्रिक बसों के बाद कार्गो वाहन बेचने की हो रही तैयारी

Sat, 16 Nov 2019 04:44 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
After electric buses China BYD Company wants to sell electric cargo vehicles in India
electric bus

विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली चीनी कंपनी BYD ऑटो की नजर भारतीय ऑटो बाजार है। भारत में इलेक्ट्रिक बसों का सौदा करने के बाद BYD मालवाहक गाड़ियों को (cargo vehicles) भी बेचने की तैयारी में है।  

विज्ञापन

पहले बेच चुकी है बसें

भारत में BYD ने इलेक्ट्रिक मालवाहक गाड़ियों को बेचने के लिए भारतीय कंपनी ETO मोटर्स के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी पहले ही देश में Olectra Greentech के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक बस बेच चुकी है। साथ ही BYD कंपनी लोकल कंपनियों की भी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक दो हजार कार्गो वाहन बेचने का लक्ष्य

BYD's T3 cargo की 50 मालवाहक गाड़ियों का ऑडर मिल चुका है। कंपनी  ने मार्च 2020 तक करीब दो हजार गाड़ियां बेचने का लक्ष्य रखा है। मालवाहक गाड़ियों को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से भी बात चल रही है। 

विज्ञापन

चीन कई कारों की कर चुका है नकल

बता दें कि चीन ऑटो रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज, पोर्श मैकान, रैंज रोवर इवोक और हमर जैसी बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों की नकल कर चुका है। साथ ही आने वाले दिनों में कई इलेक्ट्रिक कारों को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। 

कई कंपनियों की भारत में निवेश बढ़ाने की है योजना

वहीं, MG Motors, BYD, Great Wall Motors, Changan और Beiqi Foton जैसे कंपनियां भारत में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही हैं। यहां तक उनके वेंडर पार्टनर्स भी इसमें हिस्सेदारी करेंगे। इसके अलावा Geely और Chery Scout जैसी बड़ी कंपनियां भी भारतीय बाजार को बड़े अवसर के तौर पर देख रही हैं। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर्स का मलिकाना हक रखने वाली SAIC जल्दी ही भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है और जल्द ही दूसरे चरण का निवेश करने की तैयारी कर रही है।  

मुंबई की एक कंपनी से करार

चीन की हैवी ट्रक बनाने वाली कंपनी नेशनल हैवी ड्यूटी ट्रक ग्रुप कंपनी मैन ट्रक्स ने मुंबई की एकर कंपनी के साथ ट्रक बनाने के लेकर करार किया है। कंपनी चीन में Sinotruk नाम से ट्रक बनानी है। वहीं Beiqi Foton इलेक्ट्रिक बसों के लिए उत्तर भारत की कंपनी पीएमएल के साथ करार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed