{"_id":"5cc12f44bdec222dcc579231","slug":"advantages-and-disadvantages-to-buy-new-and-old-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिये नई कार और पुरानी कार खरीदने के फायदे-नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
जानिये नई कार और पुरानी कार खरीदने के फायदे-नुकसान
Thu, 25 Apr 2019 09:23 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Buy new or old car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो हर किसी का यही सपना होता है कि उसके पास भी खुद की एक कार हो। लेकिन जब भी कोई पहली बार कार खरीदने की सोचता है तो उसके मन में एक सवाल जरूर आता है कि नई कार लेनी चाइये या पुरानी ? अगर आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा है तो यहां हम आपके लिए एक चेक लिस्ट लेकर आये हैं जिससे आपको एक सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पुरानी कार खरीदने के फायदे-नुकसान
- हर जरूरत और बजट के हिसाब से मार्किट में पुरानी कार आसानी से मिल जाती है लेकिन कुछ समय चलाने के बाद इनकी वैल्यू कम होने लगती है और बार-बार सर्विस की जरूरत पड़ती है
- पुरानी कार खरीदने पर इंश्योरेंस के लिए कम पैसा खर्च करना पड़ता है।
- पुरानी कार का इंजन नई कार के मुकाबले उतना अच्छा नहीं होता, ऐसे में गाड़ी की माइलेज भी कम होती है। इतना ही नहीं मेंटेनेंस पर भी बार-बार पैसा खर्च करना पड़ता है।
- अगर आपको ड्राइविंग बहुत अच्छी नहीं आती या सीख रहे हैं तो पुरानी कार खरीदने में भलाई है क्योकिं पुरानी कार में कुछ डेंट पड़ जाए तो अफ़सोस कम होता है साथ ही पुरानी कार ड्राइविंग सीखने के लिहाज से बढ़िया होती है। जब आपका हाथ ड्राइविंग में परफेक्ट हो जाए तो आप नई कार के बारे में सोच सकते हैं।
- पुरानी कार किसी जानकार या फिर कार कंपनी जो सेकंड हैण्ड कार में डील करती है उन्ही से लेनी चाइये, किसी अनजान से पुरानी कार खरीदने पर उसकी उसकी एक्सिडेंटल हिस्ट्री और कंडीशन का सही पता नहीं होता जोकि हमेशा रिस्की होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई कार खरीदने के फायदे-नुकसान
- अगर आपको बढ़िया ड्राइविंग आती है और आप लम्बे समय के लिए कार रखना चाहते हैं तो आप नई का खरीदें।
- नई कार खरीदने के बाद बार-बार मेंटनेंस की दिक्कत नहीं होती, क्योकिं नई कार कम खर्चा मांगती है इससे आपके पैसे की भी बचत होगी साथ ही नई कार पुरानी कार से ज्यादा माइलेज भी देती है।
- नई कार में हमेशा नई टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फीचर्स को शामिल किया जाता है जोकि फायदेमंद भी होते हैं।
- पुरानी कार जहां कम कीमत में आ जाती है तो वही नई कार के लिए एक मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है और एक साथ बाद ही गाड़ी की री-सेल वैल्यू काफी गिर जाती है।
- अब तो नई कार में इंश्योरेंस की रकम भी ज्यादा हो चुकी है जोकि एक साल से बढ़कर 3 साल हो गई है इसमें अब आपको ज्यादा पैसे देने होंगे।
- नई कार में हमेशा डेंट और रगड़ लगने का डर हमेशा लगा रहता है, जिन लोगों के यहां पार्किंग की समस्या है उनके दिमाग में हमेशा कार की फिकर लगी रहती है।