{"_id":"67f4d56d25c0cf1a19096785","slug":"900-kia-car-engines-stolen-in-andhra-over-five-years-police-launch-probe-news-in-hindi-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia Car Engines: आंध्र प्रदेश में पांच वर्षों में 900 किआ कार के इंजन चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Car Engines: आंध्र प्रदेश में पांच वर्षों में 900 किआ कार के इंजन चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 08 Apr 2025 01:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:21 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में Kia (किआ) कंपनी के करीब 900 कार इंजन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस बड़ी चोरी को लेकर किआ मोटर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Kia Sonet SUV Car
- फोटो : Kia India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में Kia (किआ) कंपनी के करीब 900 कार इंजन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस बड़ी चोरी को लेकर किआ मोटर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
किआ का पेनुकोंडा प्लांट बना चोरी का केंद्र
किआ कंपनी का एक कार निर्माण प्लांट पेनुकोंडा में स्थित है, जो श्री सत्य साई जिले में आता है। पुलिस को शक है कि इंजन की यह चोरी लगभग पांच साल पहले शुरू हुई थी। कंपनी ने 19 मार्च को इस मामले में आधिकारिक रूप से शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू

पांच साल से हो रही थी चोरी, अब खुला मामला
पेनुकोंडा के सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर वाई. वेंकटेश्वरलु ने पीटीआई को बताया कि इंजन चोरी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और यह सिलसिला लगातार चलता रहा। उन्होंने कहा, "हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।"
प्लांट के अंदर और रास्ते में हुई चोरी
प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि करीब 900 इंजन चोरी किए गए हैं। ये इंजन या तो फैक्ट्री के अंदर से चोरी हुए हैं या फिर उन्हें फैक्ट्री तक पहुंचाने के रास्ते में गायब कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान?

कर्मचारी जांच के घेरे में
पुलिस को शक है कि यह एक अंदरूनी मिलीभगत का मामला है। वेंकटेश्वरलु का कहना है, "यह काम बाहर के लोगों का नहीं लग रहा। यहां तक कि कोई छोटा सा पुर्जा भी मैनेजमेंट की जानकारी के बिना बाहर नहीं जा सकता। हम यह पता लगा रहे हैं कि इसमें कौन-कौन शामिल है।"
यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों पर टिकी नजर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ कमजोर कड़ियों की पहचान हो चुकी है और अब मुख्य फोकस पुराने कर्मचारियों की भूमिका की जांच पर है। इसके साथ ही कुछ वर्तमान कर्मचारियों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जांच के लिए बनी टीमें
पुलिस ने इस चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष जांच टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान कई जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल, किआ कंपनी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित