फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Bajaj Chetak electric scooter launched in India Know Price Features Specifications Details

Bajaj Chetak 2025: 2025 बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और क्या है इसमें नया

Fri, 20 Dec 2024 01:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 01:39 PM IST
सार

2025 Bajaj Chetak 35 series (2025 बजाज चेतक 35 सीरीज) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जो इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। नई बजाज चेतक 35 सीरीज को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें कई नए अपग्रेड शामिल हैं, जिसमें कई नए फीचर्स भी मिलते हैं।

विज्ञापन
2025 Bajaj Chetak electric scooter launched in India Know Price Features Specifications Details
Eric Vas, President Urbanite,Rishabh Bajaj,Abraham Joseph, MD Bajaj Auto, with 2025 Chetak Electric - फोटो : Bajaj Auto

विस्तार

2025 Bajaj Chetak 35 series (2025 बजाज चेतक 35 सीरीज) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जो इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। नई बजाज चेतक 35 सीरीज को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें कई नए अपग्रेड शामिल हैं, जिसमें कई नए फीचर्स भी मिलते हैं। 2025 बजाज चेतक अब तीन वेरिएंट्स - 3501, 3502 और 3503 में उपलब्ध है। नए चेतक 3503 की कीमत 1.20 लाख रुपये है, जबकि 3502 की कीमत 1.27 लाख रुपये है। टॉप-स्पेक चेतक 3501 की कीमतों का एलान अभी नहीं किया गया है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन

बुकिंग और डिलीवरी
नई चेतक 35 सीरीज के लिए ऑनलाइन और देशभर में 200 से ज्यादा डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो गई है। दिसंबर के आखिर से 3501 वेरिएंट की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। जबकि 3502 वेरिएंट जनवरी 2025 से ग्राहकों को सौंप दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज चेतक 35 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
इसमें 4.2 kW (5.6 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो पिछले मॉडल की तुलना में हल्की है। यह मोटर 73 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल करती है। बजाज ने बैटरी पैक के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ज्यादा शीट मेटल का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, मोटर और कंट्रोलर के लिए नया कूलिंग लेआउट और सर्किट सुरक्षा के लिए नया iFuse (आईफ्यूज) फीचर दिया गया है। ई-स्कूटर में दो राइड मोड हैं - इको और स्पोर्ट।
विज्ञापन

2025 बजाज चेतक 35 सीरीज: क्या नया है
नई बजाज चेतक 35 सीरीज में वही रेट्रो-प्रेरित डिजाइन बरकरार है। लेकिन इसमें स्टाइलिंग के लिहाज से बारीक बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसमें नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। बड़ा अपडेट फीचर लिस्ट में आता है, खासकर टॉप-स्पेक 3501 वेरिएंट में, जो अब पिछले नॉन-टच यूनिट की जगह टचस्क्रीन डैशबोर्ड के साथ आता है। TFT कंसोल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, इंटीग्रेटेड मैप्स, जियो फेंसिंग और बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है। चेतक में नए फीचर्स शामिल करने से इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। हालांकि यह इसे और महंगा भी बनाता है।

ज्यादा स्पेस
2025 बजाज चेतक 35 सीरीज को नए फ्रेम से लैस किया गया है। जिसमें 3.5 kWh का नया बैटरी पैक लगाया गया है। बैटरी को अब फ्लोरबोर्ड एरिया में रखा गया है, जो एथर 450 सीरीज और रिज्टा ई-स्कूटर की तरह है। बैटरी पैक को नई जगह पर लगाने से 35 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है। जो इसे मौजूदा चेतक 29 सीरीज से काफी बड़ा बनाता है।

नए चेतक में सीट की लंबाई 725 मिमी है, जो पहले की तुलना में 80 मिमी लंबी है। फुटबोर्ड 25 मिमी लंबा है जो राइडर के लिए बेहतर लेगरूम और घुटने के लिए जगह बनाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्टील मेटल मोनोकॉक बॉडीशेल मिलना जारी है।

वारंटी
बजाज का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई इंजीनियरिंग की बदौलत वाहन की उत्पादन लागत में 45 प्रतिशत की कमी आई है। ई-स्कूटर मानक रूप से 3 साल/50,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed