फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2022 Maruti Suzuki Ertiga Teaser Maruti Suzuki teases upcoming new generation Maruti Ertiga MPV

देखें नई Ertiga का टीजर वीडियो: 2022 मारुति सुजुकी अर्टिगा अगले हफ्ते होगी लॉन्च, लॉन्चिंग से पहले कई डिटेल्स आई सामने

Sat, 09 Apr 2022 10:38 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 10:38 AM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जल्द ही न्यू जेनरेशन Ertiga MPV (अर्टिगा एमपीवी) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Ertiga Teaser Maruti Suzuki teases upcoming new generation Maruti Ertiga MPV
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki (Video Grab)

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जल्द ही न्यू जेनरेशन Ertiga MPV (अर्टिगा एमपीवी) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 Maruti Suzuki Ertiga 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है और इसी के साथ इसकी कीमत की भी घोषणा होने की संभावना है। कंपनी ने आगामी कार के लिए पहले से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अर्टिगा फेसलिफ्ट मॉडल को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग एमपीवी को एक शॉर्ट प्रोमो वीडियो में टीजर जारी किया है जिसमें कार के बारे में कई अहम जानकारियां पता चलती हैं। 
विज्ञापन


क्या फीचर्स मिलेंगे
नए टीजर से इशारा मिलता है कि कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ एक नया स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कंपनी ने पहले भी जानकारी दी है कि कार के अंदर एक प्रमुख अपडेट ऑटोमैटिक वैरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स का इस्तेमाल होगा। उस ने कहा, इसे सुजुकी कनेक्ट टेलीमैटिक्स भी मिलेगा। इसके अलावा, कार के केबिन के अंदर एक रिफ्रेश्ड अपील के लिए नए इंटीरियर कलर और बेहतर अपहोलस्ट्री दिया जा सकता है।
विज्ञापन

2022 Maruti Suzuki Ertiga Teaser Maruti Suzuki teases upcoming new generation Maruti Ertiga MPV
Maruti Suzuki Ertiga 2022: - फोटो : Maruti Suzuki
कैसा है नया लुक
लेटेस्ट मॉडल में एक नया डिजाइन, उन्नत शोधन और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ-साथ नए जमाने की टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स होंगे। फ्रंट ग्रिल डिजाइन में बदलाव, हेड लाइट और टेल लाइट डिजाइन के स्टाइल में में मामूली बदलाव और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा बाकी डिटेल्स भी कमोबेश पहले की तरह रहने की संभावना है।



नया इंजन और गियरबॉक्स
2022 Ertiga में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन के रूप में मिलेगा। नई अर्टिगा फेसलिफ्ट में नेक्स्ट-जेन K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल जेट, ड्यूल VVT इंजन प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। नए मॉडल में ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए  पैडल शिफ्टर्स के साथ एक एडवांस्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 2022 Ertiga S-CNG अब ZXI वैरिएंट में भी उपलब्ध होगी।

सीएनजी में भी आएगी
नई 2022 अर्टिगा को चार वैरिएंट्स में पांच कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार का एक नया सीएनजी वैरिएंट भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed