{"_id":"62330976314bf623cc0d04cd","slug":"2022-hionda-africa-twin-adventure-sports-bike-launched-in-india-know-price-features-specifications-honda-africa-twin-2022-specs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda: होंडा ने भारत में लॉन्च की 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत, बुकिंग डिटेल्स और दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda: होंडा ने भारत में लॉन्च की 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत, बुकिंग डिटेल्स और दमदार फीचर्स
Thu, 17 Mar 2022 03:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 03:48 PM IST
सार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में नई 2022 Africa Twin Adventure Sports (2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स) की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2022 Honda Africa Twin Adventure Sports
- फोटो : Honda Motorcycle
विस्तार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा के एक्सक्लुजिव बिगविंग टॉपलाइन शोरूमों में नई 2022 Africa Twin Adventure Sports (2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स) की बुकिंग शुरू कर दी है। नई मोटरसाइकल सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक डाउन) रूट के जरिए भारतीय बाजार में बिक्री की जाएगी। कंपनी का मानना है कि नई बाइक एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी का उत्साह बढ़ाएगी।
बुकिंग डिटेल्स
होंडा ने अपने बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप्स- गुरूग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बैंगलुरू (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोची (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) में 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू कर दी है।
इंजन पावर और परफॉर्मेंस
अपनी लोंग-टूरिंग और ऑफ-रोड क्षमता का आगे बढ़ाते हुए 2022 Africa Twin Adventure Sports मोटरसाइकिल 1082.96 cc लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक 8-वॉल्सव पैरेलल ट्विन इंजन, ओवरहैड कैमशाफ्ट (ओएचसी) टाईप वॉल्व सिस्टम से पावर्ड है जो 7500 rpm पर 73kW का आउटपुट और 6000 rpm पर 103Nm का टोर्क देती है। इसके अलावा 270 डिग्री ऑफसेट क्रैंकशाफ्ट शानदार ट्रैक्शन और रिस्पॉन्सिव एक्सेलरेशन के साथ इंजन के परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है।
विज्ञापन
मॉडर्न टेकनोलॉजी
'कहीं भी जा सकने' की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इनोवेशंस के साथ आती है। यह 6-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट युनिट (आईएमयू), 2-चैनल एबीएस, एचएसटीसी (होंडा सलेक्टेबल टोर्क कंट्रोल) और ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। एमटी और डीसीटी दोनों वैरिएंट्स में चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड सैटिंग्स हैं - टूर, अरबन, ग्रेवल और ऑफ-रोड, जो राइडिंग की ज्यादातर परिस्थितियों को कवर करते हैं, साथ ही इनमें दो कस्टमाइजेबल यूजर 1 और 2 सेटिंग्स भी हैं।
कम्युनिटी से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स रीएडजस्टेड कंसोल स्क्रीन के साथ आती है, जो राइडिंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी देती है। एंटरटेनमेंट की बात करें तो नए 2022 मॉडल में एप्पल कार प्ले (आईओएस यूजर्स के लिए) और नए शामिल किया गया एंड्रोइड ऑटो- दोनों फीचर्स शामिल हैं।

डिजाइन और फीचर्स
एडवेंचर टूरर की ऑन/ऑफ रोड क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स को मास सेंट्रलाइजेशन के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे स्टेबिलिटी और बेहतर हैंडलिंग देता है, इसी तरह नैरो सेंट्रल एरिया और वाइड फ्रंट एक्शन को कंट्रोल करता है, जब राइडर पेग्स पर खड़े होकर बाइक को कंट्रोल करता है। टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन सर्वश्रेष्ठ अनुकूल कम्पोजर देकर राइड को आरामदायक बनाते हैं,और इसे ऑन/ ऑफ रोड बाइक का बेस्ट कंपोजिशन बनाते हैं।
मॉडल में कई अन्य फीचर्स भी हैं जैसे एडजस्टेबल सीट और रैली स्टाइल्ड पॉजिटिव एलसीडी कलर डिस्प्ले जो राइड को आरामदायक बनाते हैं। सेमी डबल क्रेडल स्टील फ्रेम इसकी क्षमता में सुधार लाता है और इंजन को सपोर्ट देकर राइड को मजेदार बनाता है।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के नजरिए से देखें तो 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की ड्यूल एलईडी हैडलाइट्स और डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) और कॉर्नरिंग लाइट्स अच्छी विजिबिलिटी देती हैं और ब्लाइंड स्पॉट्स को भी रोशनी के साथ जगमगा देती हैं। 24.5 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की राइड के लिए परफेक्ट पैकेज है।

Honda Africa Twin Adventure Sports
- फोटो : Honda
कलर ऑप्शन
2022 Africa Twin Adventure Sports मॉडल 2 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी)- मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर में और मैनुअल ट्रांसमिशन- पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई कलर स्कीम में आकर्षक स्ट्राइप्स के साथ उपलब्ध होगी।
कितनी है कीमत
इस मौके पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट और सीईओ, अत्सुशी ओगाता ने कहा, "2017 में भारत में अपनी शुरूआत के बाद से 2022 अफ्रीका ट्विन ने भारत में एडवेंचर राइडिंग को नए आयाम दिए हैं। इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स राइडरों को उनकी मनपसंद रोमांचक राइड के लिए प्रेरित करती है। इस नए मॉडल की बुकिंग शुरू हो गई है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए आने वाला साल नए अनुभवों, उत्साह और नई खोजों से भरपूर होगा!"
भारत में नई 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जिन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए एक्सप्लोर किया जा सकता है। खास बात यह है कि एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी का उत्साह भी इस दिशा में लगातार बढ़ रहा है। डकार रैली डीएनए के साथ अफ्रीका ट्विन ट्राइब भारत में तेजी से बढ़ रही है, और अपनी बेजोड़ क्षमता का आनंद उठा रही है। अब 2022 अफ्रीका ट्विन के साथ, एडवेंचर का जोश और अधिक बढ़ने के लिए तैयार है।"

|
Africa Twin Adventure Sports 2022 |
||
|
वैरिएंट |
मैनुअल ट्रांसमिशन |
डीसीटी ट्रांसमिशन |
|
कलर |
पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई |
मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक |
|
कीमत (एक्स-शोरूम) |
16,01,500 रुपये |
17,55,500 रुपये |
|
गुरुग्राम |
||
|
(हरियाणा) |