फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki launches New Alto 800

मारुति सुजुकी लाई Alto का नया अवतार, कीमत 2.93 लाख रुपये से शुरू

Tue, 23 Apr 2019 05:58 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 23 Apr 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki launches New Alto 800
New Alto

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई ऑल्टो को लांच कर दिया है । ये कार तीन वेरिएंट्स में पेश की गई है। साथ ही इसे अब बीएस- VI इंजन के साथ अपग्रेड भी किया है, कंपनी ने इस का में अब सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। आइये जानते हैं और क्या कुछ नया है इसमें

विज्ञापन

 

कीमत और वेरिएंट्स

नई ऑल्टो को तीन वेरिएंट्स में उतारा है। जिसमें Std, LXi, और VXi मॉडल  मिलेंगे। कीमत की बात करें तो नई Alto Std की कीमत 2,93,689 लाख रुपए है जबकि इसके LXI वर्जन की कीमत 3,50,375 लाख रुपये है, इसके अलावा टॉप मॉडल VXI की कीमत 3,71,709 लाख रुपये रखी गई है ।  
ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं।
 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक्स और फीचर्स

नई ऑल्टो के लुक्स में इस बार कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये गये हैं इसके फ्रंट लुक्स में नया बम्पर और नई ग्रिल लगाई गई है, जिससे इसका डिजाइन थोड़ा फ्रेश नजर आता है। इसके अलावा कंपनी ने इसके कैबिन में भी बदलाव किया है। इसके अलावा अब नई ऑल्टो में अब इंफोटेनमेंट सिस्टम (Smart Play Dock) लगा दिया है जिससे अब ग्राहक ब्लूटूथ के जरिये म्यूजिक का मज़ा ले सकेंगे।
 
 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

नई ऑल्टो में अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, डड्राइवर साइड एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को शामिल किया है। इन फीचर्स की वजह से अब यह कार पहले से ज्यादा सैफ हो गई है।
 
 

इंजन

मारुति सुजुकी ने अब नई ऑल्टो में पुराना 800cc वाला ही इंजन लगाया है अब इसे BS-VI में अपग्रेड कर दिया है। यह इंजन 48 पीएस  की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है साथ ही यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार अब 24.7 किलोमीटर की माइलेज देती है जब CNG मोड पर यह कार  33.44 km/kg की माइलेज देती है।
 
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed