Bajaj Pulsar 180F में शामिल हुआ ये खास फीचर, लेकिन बढ़ गये बाइक की दाम
बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर 180F को अपडेट करके मार्किट में उतार दिया है। जी हां कंपनी ने अब पल्सर 180F में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को शामिल कर दिया है। सटीक और असरदार ब्रेकिंग के लिए एबीएस बेहद जरूरी है।
आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कीमत
बात कीमत की करें तो पल्सर 180F एबीएस वेरिएंट की एक्स-शो रूप कीमत 94,790 रुपये रखी गई है, यह अपने नॉन एबीएस मॉडल की तुलना में 7,500 रुपये ज्यादा महंगी है। पल्सर 180F नॉन एबीएस मॉडल की कीमत 87,251 रुपये थी। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा अन्य कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बाइक के इंजन और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।