फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   10 Cars You Cannot Drive anymore in delhi NCR region from 1st november fuel ban

Delhi Car Ban: दिल पर पत्थर रख भूलनी पड़ेंगी पुरानी कारें, Fortuner से Safari तक... 10 गाड़ियों का सफर खत्म

Wed, 09 Jul 2025 07:30 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

Cars To Be Banned In Delhi: दिल्ली में अब 1 नवंबर 2025 से कई कंपनियों की पुरानी गाड़ियां फ्यूल बैन के जद में आने वाली हैं। जानिए वो 10 गाड़ियां जिन्हें अब दिल्ली वालों को अलविदा कहना होगा।

विज्ञापन
10 Cars You Cannot Drive anymore in delhi NCR region from 1st november fuel ban
दिल्ली में नहीं चला पाएंगे ये 10 गाड़ियां - फोटो : AI

विस्तार

एक कार सिर्फ चार पहियों वाली गाड़ी नहीं होती, बल्कि इससे लोगों की कई यादें और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। कई लोग अपनी कार से तय किए गए हर सफर को याद रखते हैं। कई लोगों को अपनी पहली कार से काफी लगाव होता है। नई कार खरीदने के बाद भी कई लोग अपनी पुरानी कार संभाल कर रखते हैं। लेकिन कई बार नियमों के आगे आपकी नहीं चलती और लगाव वाली चीजों को भी छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही अनुभव दिल्ली के लोग अब अपनी पुरानी गाड़ियों के साथ कर रहे हैं। दिल्ली में फिलहाल 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को फ्यूल न देने के आदेश पर क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों के वजह से रोक दिया गया है, लेकिन सरकार ने अब इन गाड़ियों के लिए 1 नवंबर 2025 से फ्यूल न मिलने की नई डेडलाइन तय की है। ऐसे में अब न चाहते हुए भी दिल्ली के लोगों को अपनी पुरानी गाड़ी हर हाल में छोड़नी पड़ेगी। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इन 10 गाड़ियों को अब अलविदा कह दीजिए...
विज्ञापन


1. Toyota Fortuner (Gen 1)
2009 में लॉन्च हुई पहली जनरेशन की फॉर्च्यूनर अपनी दमदार रोड प्रजेंस और ऑफ-रोड क्षमता के कारण काफी पसंद की जाती थी। 3.0-लीटर डीजल इंजन वाली ये SUV अब 10 साल की सीमा पार कर चुकी है, जिससे अब यह दिल्ली में नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. Mitsubishi Pajero SFX
एक वक्त की आइकॉनिक एसयूवी Pajero SFX अब इतिहास बन चुकी है। 2012-13 में डिस्कंटिव्यू हो चुकी इस गाड़ी का डीजल इंजन अब बैन की श्रेणी में आता है। दिल्ली में इसे चलाना अब नामुमकिन होगा।

3. Honda Accord V6
3.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ यह लग्जरी सेडान परफॉर्मेंस का पैकेज थी। लेकिन 15 साल पुरानी हो चुकी Accord अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं चल पाएगी।

4. Skoda Superb (सेकेंड जेन)
लिमोजिन जैसी आरामदायक यह कार 2009 से 2016 तक मार्केट में रही। इसके शुरुआती डीजल मॉडल अब 10 साल की सीमा पार कर चुके हैं और अब इन्हें दिल्ली में चलाना नामुमकिन होगा।

5. Skoda Laura
1.8 TSI और 2.0 TDI इंजन में आने वाली यह कार खासतौर पर कार लवर्स के बीच लोकप्रिय रही। लेकिन 2013 में बंद हुई इस का को नए नियमों की वजह से फ्यूल नहीं मिलेगा।


6. Volkswagen Cross Polo
SUV जैसा लुक देने वाली यह कॉम्पैक्ट कार लिमिटेड यूनिट्स में बिकी थी। डीजल वैरिएंट अब 10 साल की सीमा के करीब हैं, जिससे इसका दिल्ली में इस्तेमाल मुश्किल हो गया है।

7. Ford Fiesta
बेहतरीन हैंडलिंग और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए मशहूर यह कार 2014 में बंद हो गई थी। अब इसके डीजल वैरिएंट को दिल्ली में नहीं चलाया जा सकेगा।

8. Maruti SX4
"Men are Back" टैगलाइन वाली यह सेडान 2014 तक बिकती रही। अब इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन पुराने हो चुके हैं और बैन की जद में आ चुके हैं।

9. Tata Safari Dicor
ऑरिजिनल सफारी अपने मस्कुलर लुक और दमदार इंजन के लिए जानी जाती थी। लेकिन 2014 में बंद हुई यह SUV अब दिल्ली की सड़कों से गायब हो जाएगी।

10. Hyundai Santa Fe
प्रीमियम SUV की शुरुआत करने वाली Santa Fe का डीजल इंजन अब 10 साल से पुराना हो चुका है। ऐसे में दिल्ली में इसका फ्यूल मिलना भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed